आस्था

देवगुरु बृहस्पति का हुआ कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

Brihaspati Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव को देवताओं का गुरु कहा गया है. बृहस्पति का नक्षत्र या राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए खास होता है. वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्रों का वर्णन किया गया है. सभी नक्षत्र किसी ना किसी ग्रह से जुड़े हुए हैं. बृहस्पति देव 17 अप्रैल को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. ऐसे में बृहस्पति देव का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास और लाभकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन किन 4 राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है.

मेष राशि

बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन का मेष राशि वालों को खास लाभ प्राप्त होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों को बृहस्पति देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. साथ ही सूर्य देव की कृपा भी मिलेगी क्योंकि कृत्तिक नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव माने गए हैं. जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं या जो नौकरीपेशा हैं, उन्हें इस दौरान करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. इस दौरान सफलता के लिए जो भी प्रयास करेंगे वह अनुकूल साबित होगा. सरकारी नौकरी करने वालों को भी बृहस्पति देव की कृपा से पदोन्नति का लाभ प्राप्त होगा. लव लाइफ में सफलता मिलेगी. शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी.

मिथुन राशि

बृहस्पति का कृत्तिका नक्षत्र में प्रेवश करना अविवाहित लोगों के लिए खास है. इस दौरान विवाह का योग बनेगा. यानी इस दौरान शादी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है. मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थित मजबूत होगी. बिजनेस करन वालों को इस अवधि में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे. चूंकि, बृहस्पति कृत्तिका नक्षत्र में हैं और सूर्य ग्रह भी अनुकूल है. ऐसे में इस दौरान नौकरी करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा.

कर्क राशि

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बृहस्पति का यह नक्षत्र परिवर्तन खास है. इस दौरान नौकरी में प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि का शुभ समाचार प्राप्त होगा. इसके अलावा सरकारी नौकरी करने वालों को भी बृहस्पति के परिवर्तन का लाभ मिलेगा. जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें खास लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर काम का माहौल अच्छा रहेगा. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. अचानक धन प्राप्ति का भी योग है.

सिंह राशि

सिंह राशि से जुड़े वैसे लोग जो किसी प्रकार का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा. साथ ही व्यापार को नई ऊंचाई देने में कामयाब होंगे. बृहस्पति देव के इस नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में किस्मत का भी भरपूर साथ मिलेगा. जिसके परिणामस्वरूप बिजनेस या जॉब में जमकर तरक्की करेंगे. व्यापार को लेकर की गई यात्रा शुभ और मंगलकारी रहेगी. करियर को लेकर भी गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभकारी रहने वाला है. इस दौरान छात्रों को विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Mangal Transit: मंगल देव चलेंगे नीच राशि में नई चाल, अब इन राशियों को होगा धन लाभ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

Viral Video: पार्सल देने आया लड़का बना फरिश्ता, जान पर खेलकर ऐसे बचाया पूरा घर; दिल जीत रहा VIDEO

डॉक्टर के घर पर पार्सल डिलीवर करने आए एक डिलीवरी बॉय ने अपनी बहादुरी और…

19 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का कटेगा पत्ता? कप्तान श्रेयस अय्यर ने खोला टीम प्लान

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में जगह…

42 minutes ago

Asian Para Games: तीसरे दिन भारत का जलवा, प्रवीण कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड; बंटी को मिला सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…

1 hour ago

रावण जलते ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा…! घुटने लगा लोगों का दम, जानें आज कितना है AQI?

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…

1 hour ago