इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
Iran Israel Controversy: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने करीबी सहयोगी देशों की ओर से संयम बरतने की अपील को खारिज करते हुए कहा कि उनका देश यह तय करेगा कि इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान के बड़े हवाई हमले का जवाब कैसे दिया जाए.
इजरायल ने ईरान के हमले का जवाब देने का संकल्प लिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि यह जवाब कब और कैसे दिया जाएगा. पिछले साल अक्टूबर में गाजा पट्टी पर शासन कर रहे हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला कर करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और कई लोगों को बंधक बना लिया था. इसके जवाब में इजरायल ने सैन्य अभियान शुरू किया जो अब भी जारी है और इसके और विकराल रूप लेने की आशंका पैदा हो गई है.
नेतन्याहू ने बुधवार को अपनी कैबिनेट की बैठक में कहा, “मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, हम अपने निर्णय स्वयं लेंगे. इजरायल अपनी रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा.”
बता दें कि ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद से इजरायल के सहयोगी देश उससे अपील कर रहे हैं कि वह ऐसी किसी भी प्रतिक्रिया से दूर रहे जो संघर्ष को और बढ़ा सकती है. ब्रिटेन और जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने भी यही अपील बुधवार को अपनी-अपनी इजरायल यात्रा के दौरान दोहराई.
ईरान ने 13 अप्रैल को अचानक से इजरायल पर 300 ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला कर दिया था. हालांकि इजरायल ने दावा किया था कि उन्होंने ज्यादातर हमलों को सहयोगी देशों के साथ मिलकर नाकाम कर दिया था. हमले के बाद से दुनियाभर के देश इस आशंका में हैं कि इजरायल क्या ईरान पर हमला करने की प्लानिंग कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…