मनोरंजन

TIME मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शुमार हुईं Alia Bhatt, साक्षी मलिक का भी नाम शामिल

Alia Bhatt Time 100 List: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके है. इन सालों में अभिनेत्री ने कई हिट फिल्में दीं और कई अवॉर्ड भी जीते हैं. अब आलिया का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है. हर साल की तरह इस साल भी टाइम मैगजीन ने 2024 की 100 प्रभावशाली ​हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें आलिया का भी नाम शामिल है. पहलवान Sakshi Malik का नाम भी इस सूची में शामिल किया गया है.

आलिया ने शेयर किया पोस्ट

मैगजीन में ब्रिटिश लेखक और फिल्म निर्माता टॉम हार्पर द्वारा भी उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए अभिनेता की प्रशंसा की गई है. आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए और लिखा, ‘#TIME100 @time का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं. आपके शब्दों के लिए प्रिय टॉम हार्पर को धन्यवाद.’

Time ने लिस्ट की घोषणा करते हुए आलिया भट्ट की प्रोफाइल में लिखा है कि वह दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं. साथ ही उनकी ईमानदारी की भी तारीफ की गई है.

इन हस्तियों के नाम भी हैं शामिल

आलिया के अलावा इस लिस्ट में भारतीय पहलवान साक्षी मलिक, भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल, सिंगर दुआ लीपा, ऑस्कर विजेता डा वाइन जॉय रैंडोल्फ और ऑस्कर नामांकित अभिनेता जेफरी राइट और कोलमैन डोमिंगो, ताराजी पी. हेंसन, इलियट पेज, माइकल जे. फॉक्स, सोफिया कोपोला, हयाओ मियाज़ाकी आदि भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सलमान खान के घर फायरिंग मामले का बिहार से तगड़ा कनेक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर आरोपियों ने किए कई बड़े खुलासे

आलिया की ये फिल्में नहीं निकाल पाई थीं बजट

आलिया लगभग 12 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उन्होंने अब तक कई बड़ी हिट फिल्में भी दी हैं. हालांकि उनकी दो ऐसी फिल्में भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थीं. जिसमें सबसे पहली फिल्म शानदार है जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस की माने तो इस फिल्म का बजट सिर्फ 69 करोड़ था, लेकिन ये फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी.

इस लिस्ट में दूसरी फिल्म कलंक है जो 137 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. फिल्म ने लगभग 80 करोड़ कमाए थे. आलिया के साथ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. इन दो फिल्मों के अलावा आलिया की अब तक और कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है.

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

आलिया ने पिछले साल हॉलीवुड में हार्ट ऑफ स्टोन से डेब्यू किया था, जिसमें गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी नजर आए थे. अब जल्द वह अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म जिगरा  में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर! दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना; चेक करें आज का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…

11 minutes ago

‘पहले मानवता, फिर परंपरा…!’ एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही सीएम योगी ने रोकी यात्रा, दिल जीत लेगा ये VIDEO

गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…

12 minutes ago

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू जारी: नवरात्रि के रंग में रंगी फिल्म, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ पार

Hanuman Ansh Navratri Collection: नवरात्रि के खास मौके पर 'हनुमान अंश' की कमाई में आया…

31 minutes ago

Jio Platforms IPO: खुलते ही टूट पड़े निवेशक! महज 35 मिनट में फुल हुआ जियो का आईपीओ, ग्रे मार्केट में भी जलवा

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स का मेगा आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है. बाजार खुलते…

37 minutes ago

श्री बाबू: बिहार के प्रगतिवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू स्वतंत्रता संग्राम, किसान आंदोलन और सामाजिक…

50 minutes ago