आस्था

बृहस्पति ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, 20 अगस्त तक का समय इन 4 राशियों के लिए वरदान-समान, जॉब-बिजनेस में होगी ऐसी तरक्की

Brihaspati Nakshatra Parivartan Effect on Zodiac: देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है. ज्योतिष की गणना के अनुसार, बृहस्पति देव 13 जून को रोहिणी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश कर चुके हैं. देवगुरु बृहस्पति इस स्थिति में 27 जून तक रहेंगे और उसके बाद शुक्रवार 28 जून को रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में बृहस्पति देव का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास है. इस दौरान चार राशि से जुड़े लोगों के जॉब और व्यापार पर खास सकारात्मक असर पड़ेगा. गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन (Guru Nakshatra Parivartan) किन राशियों के लिए मंगलकारी और लाभकारी है, जानिए.

वृषभ राशि

बृहस्पति ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लिए खास है. गुरु ग्रह की कृपा से करियर में तरक्की मिलेगी. गुरु नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में इस राशि से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन में रिश्ते मधुर होंगे. विवाहित लोगों को इस दौरान शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी करने वालों की कार्यशैली में विकास होगा. आकस्मिक धन लाभ का योग है. व्यापार में आर्थिक तरक्की के द्वार खुलेंगे.

सिंह राशि

गुरु का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना सिंह राशि के लिए शुभ और लाभकारी है. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. जॉब में प्रमोशन की प्रबल संभावना है. गुरु-नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में नौकरी और व्यापार से जुड़े तमाम कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा. इस दौरान व्यापार में किए गए निवेश का भरपूर लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ है. इस दौरान गुरु ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं. गुरु या पिता से लाभ होगा. बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. बिजनेस में रुके हुए सभी आर्थिक कार्य सफलता पूर्वक पूरे होंगे. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का खास सकारात्मक सहयोग प्राप्त होगा.

तुला राशि

तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन नौकरी और व्यापार में लाभ दिलाने वाला साबित होगा. इस दौरान जहां नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिलेगा वहीं, बिजनेस में खास सकारात्मक उन्नति देखने को मिलेगी. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी और भविष्य में उसका लाभ भी मिलेगा. गुरु नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में जिस काम में हाथ लगाएंगे उसमें सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सूर्य देव करने जा रहे मिथुन राशि में प्रवेश, दो दिन बाद सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत

यह भी पढ़ें: गजकेसरी योग चमकाकर रख देगा इन 3 राशियों की तकदीर, जॉब-बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago