दुनिया के10 सबसे बड़े बंदरगाह.
World’s 10 Largest Port: किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसका दुनिया के अन्य देशों के साथ आयात और निर्यात कितना हो रहा है. दुनिया के दूसरे मुल्कों के साथ आयात-निर्यात से देश की अर्थव्यवस्था में विदेशी मुद्रा का सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे देश के विकास की रफ्तार तेज होती है और रोजगार के अवसर भी तेजी के साथ पैदा होते हैं.
दूसरे देशों के साथ व्यापार करने के लिए जरूरी है कि देश का ट्रांसपोर्ट सिस्टम (समुद्री, सड़क और वायु मार्ग) भी मजबूत हो. आज के समय में विश्व का 90 फीसदी व्यापार जलमार्गों के जरिये होता है.
ऐसे में अगर दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों की बात करें तो इस लिस्ट में चीन अलग ही स्थान रखता है. विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक होने के साथ ही दुनिया के 10 सबसे बड़े पोर्ट में 7 अकेले चीन के हैं. ऐसे में अगर चीन को दुनिया के अन्य देशों के साथ होने वाले व्यापार में मात देनी है तो सबसे पहले ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करना होगा, मतलब हमें अपने पोर्ट की संख्या को न सिर्फ बढ़ाना होगा, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय बनाना होगा, जिससे दुनिया के मुल्कों को व्यापार के लिए जोड़ा जा सके.
1. शंघाई (चीन)
2. सिंगापुर
3. निंगबो-झोउशान (चीन)
4. शेनझेन (चीन)
5. गुआंगझो हार्बर (चीन)
6. बुसान (दक्षिण कोरिया)
7. किंगदाओ (चीन)
8. हांगकांग (चीन)
9. तियानजिन (चीन)
10. रॉटरडैम (नीदरलैंड)
ये भी पढ़ें- US Saudi Petrodollar Deal: सऊदी अरब ने अमेरिका से 80 साल का पेट्रो-डॉलर समझौता खत्म किया
2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, चीन दोतरफा व्यापार में 118.4 बिलियन डॉलर के साथ अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया, जिसका भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार 118.28 बिलियन डॉलर था.
वहीं साल 2022-23 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका लगातार भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था. जबकि दूसरे सबसे बड़े भागीदार के रूप में चीन का नाम दर्ज है.
चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार के 2022-23 के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 1.5 प्रतिशत घटकर 113.83 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था. वहीं 2021-22 में भारत और चीन के बीच 115.42 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था. वर्ष 2022-23 में भारत से चीन को किए गए सामानों का निर्यात 28 प्रतिशत बढ़कर 15.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया. आयात में भी 4.16 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है. यह 98.51 अरब डॉलर है.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…