अमिताभ बच्चन को याद आए अपने संघर्ष के दिन
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन आज भले ही सदी के कहे जाते हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है. वह एक्टिंग से पहले छोटे-मोटे काम करके गुजारा किया करते थे. इन दिनों अमिताभ बच्चन क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को हॉस्ट कर रहे हैं. अमिताभ अक्सर हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेट्स से दिलचस्प बातें करते हैं.
वो उन लोगों से उनके जीवन के पहलुओं के बारे में पूछते हैं, साथ ही अपने अनुभव को भी शेयर करते हैं. अब हाल ही में ‘KBC 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है. उन्होंने बताया है कि कैसे वो एक छोटे से कमरे में 8 लोगों के साथ रहते थे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्हें जमीन पर सोना पड़ता था.
लेटेस्ट एपिसोड KBC में कंटेस्टेंट कृष्णा सेलुकर से अमिताभ बच्चन ने पूछा कि वो क्या करते हैं. इसपर कृष्णा ने जवाब दिया कि वो महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग यानी MPSC की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान कृष्णा ने बताया कि कैसे पुणे में वो एक कमरे में 8 लोगों के साथ रहते हैं. कृष्णा की बात सुनकर अमिताभ बच्चन को अपने स्ट्रगल के दिनों की याद आ गई. उन्होंने बताया कि कैसे एक समय था जब वो भी एक कमरे में 8 लोगों के साथ रहते थे.
अमिताभ ने कृष्णा का जवाब सुनकर कहा कि 8 लोग एक कमरे में? 8 से हमें इतना ज्यादा आश्चर्या नहीं है. बिग ने कहा कि हम जब पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज से निकले थे तो नौकरी की तलाश में कोलकाता पहुंचे थे और उन दिनों वो जिस कमरे में रहते थे, उसमें भी 8 ही लोग एक साथ रहते थे.
ये भी पढ़ें: फैमिली शो ‘अनुपमा’ से अचानक अलग हुए अभिनेता सुधांशु पांडे, वीडियो शेयर कर बताई ये बड़ी वजह
इसी किस्से को सुनाने के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी सैलरी को लेकर भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कोलकाता में उन्हें जो नौकरी मिली थी उसमें उन्हें सिर्फ 400 रुपये महीना सैलरी मिला करती थी. अमिताभ ने बताया कि उनके कमरे में दो ही पलंग थे और जमीन पर सोना पड़ता था, कमरे में रहने वाले सभी लोग इस बात को लेकर झगड़ते थे कि आज कौन पलंग पर सोएगा और कौन जमीन पर. उन्होंने बताया कि सभी खुश रहते थे और काफी मजा आता था. बेशक मुश्किलें थी लेकिन वहां रहना अच्छा लगता था.
कोलकाता में नौकरी करने के बाद अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में हाथ आजमाया और कई रिजेक्शन के बाद उन्हें सात हिंदुस्तानी फिल्म (1969) से डेब्यू किया था. आज वह सिनेमा के शहंशाह कहे जाते हैं. आखिरी बार अभिनेता को कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा के किरदार में देखा गया था. इस रोल में वह छा गए थे. इन दिनों वह रजनीकांत के साथ फिल्म वेट्टयन की शूटिंग कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…