बुध देव और राशिचक्र.
Budh Gochar 2024: ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र बुध के गोचर यानी राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है. बुध ग्रह आज यानी 4 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करने जा रहा है. बुध का सिंह राशि में गोचर सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर होगा. बुध ग्रह सिंह राशि में 22 सितंबर तक रहेगा. इसके बाद बुध 23 सिंतबर को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में बुध का यह गोचर राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा. बुध-गोचर की अवधि में तीन राशियों को विशेष लाभ होगा. आइए जानते हैं कि बुध का यह गोचर किन तीन राशि वालों के जीवन में खास परिवर्तन लाएगा.
बुध का सिंह राशि में प्रवेश करना मेष राशि के लिए बेहद शुभ है. बुध-गोचर की अवधि में कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. इसके अलावा जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतरीन अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. गोचर-अवधि में वाणी में मधुरता बनी रहेगी. कार्यस्थल पर या घर के आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे.
बुध का यह गोचर कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिए अत्यंत शुभ है. बुध ग्रह के प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता आएगी. छात्रों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन शुभ है. इन दौरान प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. शैक्षणिक जीवन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. परिवार में बड़े भाई से धन लाभ होगा. व्यापार में निवेश से मुनाफा प्राप्त होगा. आमदनी के कई साधन नजर आएंगे.
मीन राशि के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन शुभ और मंगलकारी होने के साथ-साथ लाभकारी भी माना जा रहा है. बुध-गोचर की अवधि में वाणी दोष दूर होगा और उसमें सौम्यता आएगी. कार्यक्षेत्र में अपने कार्य से अधिकारियों को खुश रखेंगे. नौकरी का प्रस्ताव आएगा. पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. माता-पिता से अचानक धन लाभ हो सकता है. बिजनेस में आर्थिक विस्तार होगा. व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं. इस दौरान आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. धन बचाने में कामयाब होंगे.
कुंडली के बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्ल पक्ष किसी बुधवार को 9000 बुध के बीज मंत्र (ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:) जाप करना चाहिए या किसी योग्य पंडित से करवाना चाहिए.
बुध ग्रह के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए प्रतिदिन भगवान गणेश की प्रार्थना, स्तुति करनी चाहिए. साथ ही बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए.
सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किसी गणेश मंदिर में जाकर वहां भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं. इसके अलावा अगर संभव हो तो 27 बुधवार तक व्रत रखें.
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार को किसी ब्राह्मण को हरी सब्जी, मूंग दाल, हरे रंग के कपड़े इत्यादि का दान करें.
बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त करने के लिए रविवार को छोड़कर प्रतिदिन तुलसी में पीतल के लोटे से जल देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: ये हैं भगवान गणेश की 3 प्रिय राशियां, गणेश उत्सव के दौरान 10 दिन बरसाएंगे जबरदस्त कृपा
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…