मनोरंजन

Arjun-Bhumi की फिल्म ‘The Lady Killer’ यूट्यूब पर हुई रिलीज, तो लोगों ने किया ट्रोल, कहा-गजब बेइज्जती है…

Arjun Kapoor Film The Lady Killer: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. जिसकी वजह है अजय देवगन की फिल्म Singham Again जिसमें अर्जुन विलेन बने हैं. वो एक नहीं बल्कि कई पुलिस वालों से भिड़ते नजर आएंगे. इस फिल्म से एक्टर को काफी उम्मीद है. दरअसल उनका करियर एकदम फ्लॉप रहा है.

पिछली 7 फिल्मों में से एक ही पिक्चर एवरेज रही है. बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है. उनकी पिछली फिल्म थी- The Lady Killer, जो बीते साल 3 नवंबर 2023 में आई थी. लेकिन अब ये फिल्म एक बार फिर से दस्तक दे चुकी है. इस बार फिल्म ना ही सिनेमाघरों में और ना ही किसी OTT प्लेटफॉर्म पर आई है. तो चलिए आपको बताते हैं ये फिल्म कहां रिलीज हुई है.

अर्जुन कपूर कि फिल्म यूट्यूब पर हुई रिलीज

अक्सर देखा जाता है कि फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले ही इसके ओटीटी राइट्स खरीद लिए जाते हैं. लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर की एक फिल्म The Lady Killer को किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म में नहीं बल्कि यूट्यूब चैनल में लाया गया है. इसे टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया है. इस फिल्म को यहां देखने के साथ ही आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. फिल्म को 24 घंटों के बाद तीन लाख व्यूज भी हासिल नहीं हुए हैं. फिल्म यूट्यूब पर भी कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है.

यूजर्स बोले- गजब बेइज्जती है यार

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की इस फिल्म को दर्शकों का रिव्यू यूट्यूब पर भी नहीं मिल रहा है. यूजर्स अर्जुन कपूर और मेकर्स को खूब ट्रोल कर रहे हैं. फ्री मूवी देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि: मूवी ऐसी बनाओ कि लोग फ्री में भी नहीं देखे. वहीं दूसरे यूजर न कहा- थिएटर में नहीं चली तो यूट्यूब पर फ्री में अपलोड कर दिया, गजब बेइज्जती है यार. लेकिन कुछ यूजर्स ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा हैं इस फिल्म ने तो धाकड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. महामारी के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म.

ये भी पढ़ें: ‘लोग पता नहीं क्यों मुझे सिर पर बिठा रहे थे’, Honey Singh ने अपने इन गानों को बताया बकवास, फिर बताई वजह

बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

अगर आपने भी इस फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज के दौरान मिस कर दिया था तो ये एक अच्छा मौका है आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं. फिल्म की बात करें तो ये एक रोमांटिक थ्रिलर है और जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो वो इससे ऑब्सेस्ड हो गए थे. हैरानी की बात तो ये है कि करीब 45 करोड़ के बजट में बनी ‘द लेडी किलर’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 1 लाख रुपये की कमाई की थी और ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.

अब इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा. वे अपने करियर में फ्लॉप की झड़ी लगा चुके हैं. हालांकि अब वे इस साल की मच अवेटड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. इसका डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

4 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

7 hours ago