आस्था

Sikh: गोल्डन टेंपल हों या फिर बंगला साहिब का ‘लंगर’….सिखों के लिए परोपकार ही धर्म

Sikh:संसार के लगभग सभी धर्मों में मानव सेवा को प्रधान समझा गया है. लेकिन सिख समुदाय के लिए ‘नि:स्वार्थ सेवा’ और ‘सिमरन’ का पालन अनिवार्य है. सिख धर्म परोपकार को दर्शाती है, या यूं कहें कि सिखों के लिए मानव सेवा ही धर्म है. सिख समुदाय की भावना सिर्फ आत्मा भर की सेवा में निहित है. कहीं न कहीं इसी विचारधारा ने दुनियाभर के गुरुद्वारों में पाए जाने वाले ‘लंगर’ या को जन्म दिया है. ‘लंगर’ में जाति, पंथ, लिंग या सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी को मुफ्त शाकाहारी भोजन परोसते हैं. सिख लंगर के लिए अपने स्वेच्छा से काम करते हैं. ‘सेवादार’ के रूप में जाने जाने वाले ये स्वयंसेवक एकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देते हुए लंगर के बाद सफाई भी करते हैं.

 

गोल्डन टेंपल में कभी नहीं रुकता लंगर

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर इसका एक बेहतरीन उदाहरण है. सबसे बड़ी सामुदायिक रसोई होने के कारण, स्वर्ण मंदिर का लंगर प्रतिदिन लगभग एक लाख लोगों को भोजन कराता है. यहां भोजन का कोई निश्चित समय नहीं है; जब जो लोग यहां पहुंच जाए, उन्हें भर पेट भोजन कराया जाता है. सबसे बड़ी बात ये की यहां लंगर कभी नहीं रुकता. इस पवित्र नगरी में कोई भी भूखा नहीं सोता.

यह भी पढ़ें: June 2023 Grah Gochar: जून में सूर्य और शनि समेत कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ

ऐसा ही एक और ‘लंगर’ नई दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब में परोसा जाता है. बताया जाता है कि इस मंदिर में प्रतिदिन 50-75 हजार लोग भोजन करते हैं. यह सुबह 5 बजे शुरू होता है और रात के 2 बजे तक जारी रहता है. यहां सिख समुदाय के लोग नि;स्वार्थ सेवा करते हैं. बता दें कि इन ‘लंगरों’ में परोसा जाने वाला भोजन न केवल उंगली चाटने वाला होता है, बल्कि पौष्टिक भी होता है. इन भोजनों को तैयार करने के लिए सेवादार लगे होते हैं. किचन साफ-सुथरे होते हैं. लोग चौबीसों घंटे काम करते हैं, अथक परिश्रम करते हैं, वो भी दूसरों को खिलाने के लिए. बदले में मिलता है तो धर्म और आशीर्वाद.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

15 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

26 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

34 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago