Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chhath Puja 2025: सिर्फ भारत नहीं, विदेशों में भी मनाया जाता है बिहार का प्रसिद्ध महापर्व, जानें कब और कैसे होती है पूजा

छठ पूजा सिर्फ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह त्योहार नेपाल और दुनिया के कई देशों में बसे भारतीय और नेपाली समुदाय द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है.

Chhath Puja 2025, Bihar Festival

Chhath Puja 2025: छठ पूजा सिर्फ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह त्योहार नेपाल और दुनिया के कई देशों में बसे भारतीय और नेपाली समुदाय द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव की आराधना का पर्व है, जिसमें व्रतियों द्वारा उगते और डूबते सूर्य को जल चढ़ाकर अपने परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की जाती है.

सबसे पहले फिजी और न्यूजीलैंड में शुरू होती है छठ पूजा

टाइम जोन के अनुसार, सबसे पहले छठ पूजा का आरंभ फिजी और न्यूजीलैंड में होता है. न्यूजीलैंड का टाइम जोन लगभग UTC +12 से +13 के बीच है, जबकि भारत का UTC +5:30 है. इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड में भारत से लगभग 6.5 से 7.5 घंटे पहले छठ महापर्व मनाया जाता है. यहां बसे भारतीय और नेपाली अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं.

ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में उत्सव

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय परिवार रहते हैं और अपनी परंपराओं को जीवित रखते हैं. ऑस्ट्रेलिया का टाइम जोन UTC +8 से +11 के बीच है. जापान, इंडोनेशिया और मलेशिया में भी छठ पूजा का आयोजन किया जाता है, जहां के टाइम जोन UTC +7 से +9 के बीच हैं.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: छठ पूजा में क्या है सूपा का महत्व? जानें बांस या पीतल कौन-सा सूपा होता है अधिक शुभ

नेपाल में छठ पूजा का मुख्य केंद्र

भारत और नेपाल इस पर्व के सबसे बड़े केंद्र माने जाते हैं. भारत का टाइम जोन UTC +5:30 और नेपाल का UTC +5:45 है. दोनों देशों में लोग पूरे श्रद्धा भाव से सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं. वहीं, UAE, सिंगापुर और मॉरीशस में भी छठ पूजा मनाई जाती है. मॉरीशस में तो इस दिन सार्वजनिक छुट्टी भी होती है.

अमेरिका और यूरोप में भी छठ पूजा

दुनिया के पश्चिमी हिस्सों जैसे अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कुछ देशों में भी भारतीय और नेपाली समुदाय अपने सांस्कृतिक पर्व को मनाते हैं. अमेरिका के टाइम जोन UTC -5 से -8 के बीच हैं, और ठंडे मौसम के बावजूद लोग अपनी परंपरा निभाते हैं. कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी, लंदन, त्रिनिदाद, टोबैगो, सूरीनाम और जमैका में भी यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है.

वहीं आज के समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया की मदद से लोग अपने समारोह की लाइव स्ट्रीम, वीडियो और फोटो शेयर करके छठ पूजा को दुनिया भर में साझा कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital