आस्था

Dev Uthani Ekadashi 2025: कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु की अराधना के लिए समर्पित है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. वर्ष के 24 एकादशियों में से कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवउठनी एकादशी ( Dev Uthani Ekadashi ) या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है, एक विशेष महत्व रखती है. ऐसा माना जाता है इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं. साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है.

क्यों है इतना खास?

मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर देवउठनी एकादशी के दिन व्रत किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है और जीवन में सुख शांति बनी रहती है.

कब है देवउठनी एकादशी 2025?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 1 नवंबर 2025, सुबह 09:11 बजे से होगी, जो 2 नवंबर 2025, सुबह 07:31 बजे तक रहेगी. पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी व्रत 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को किया जाएगा.

देवउठनी एकादशी 2025 के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 से 05:41 तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:55 से 02:39 तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:36 से 06:02 तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:39 से 12:31 तक

पारण का समय

इस व्रत का पारण अगले दिन, यानी 2 नवंबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा. पारण करने का शुभ समय दोपहर 01:11 से शाम 03:23 बजे तक रहेगा.

धार्मिक महत्व और पूजन विधि

इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ती होती है. सुबह स्नान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें. इसके बाद भगवान विष्णु का कच्चे दूध से अभिषेक किया जाता है. इससे आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: सिर्फ भारत नहीं, विदेशों में भी मनाया जाता है बिहार का प्रसिद्ध महापर्व, जानें कब और कैसे होती है पूजा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

21 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago