आस्था

धनतेरस पर इस तरह करें कुबेर कुंजी की स्थापना, होगी दिन-रात तरक्की

Dhanteras 2024 Kuber Kunji: इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन को धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है. धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए विशेष शुभ माना जाता है. इस दिन ज्यादातर लोग सोना, चांदी, आभूषण और बर्तन की खरीदारी करते हैं. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ धन्वंतरि देव और कुबेर देव की पूजा की जाती है.

धनतेरस पर कैसे करें कुबेर कुंजी की स्थापना

धनतेरस के दिन कुबेर कुंजी की स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में कुबेर कुंजी की स्थापना करने से धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिसके परिणामस्वरूप धन-दौलत की कमी नहीं होती. धनतेरस के दिन कुबेर कुंजी की स्थापना शुभ मुहूर्त में करना चाहिए. कुंबेर कुंजी की स्थापना के बाद उसकी पूजा करें.

कुबेर कुंजी पर हल्दी और सिंदूर चढ़ाकर माता महा लक्ष्मी की उपासना करें. पूजन के बाद कुबेर कुंडी को तिजोरी या अपने पर्स में रखें. कुंबेर कुंजी की स्थापना करते वक्त इसे दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से स्नान कराएं. इसके बाद उसका विधिवत पूजन करें. पूजन के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके ‘ओम् कुबेराय नमः’ मंत्र का जाप करें.

कुबेर कुंजी का महत्व

हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जिस तरह धन की देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई थीं उसी तरह भगवान धन्वंतरि भी अमृत का कलश लेकर समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे. इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी की परंपरा है. कुबेर देव को धन के देवता कहा गया है. उन्हें धरती पर मौजूद समस्त सपदा का स्वामी माना गया है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन कुबेर कुंजी की स्थापना से धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जिससे जीवन में धन की कमी नहीं होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कुबेर कुंजी की स्थापना कैसे करें.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा

Dipesh Thakur

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

10 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

22 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

1 hour ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

1 hour ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago