आस्था

धनतेरस पर तीन शुभ ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों को होगा ये बड़ा लाभ

Dhanteras 2024 Trigrahi Yog: इस साल का धनतेरस ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, मंगलवार 29 अक्टूबर को तीन ग्रहों का अद्भुत संयोग बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस साल धनतेरस पर 2 राजयोग और तीन ग्रहों का अद्भुत संयोग बनेगा. धनतेरस के दिन शनि देव कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे शश राजयोग बनेगा. जबकि, बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा. ऐसे में इस बार का धनतेरस कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा. आइए जानते हैं कि धनतेरस पर बनने वाला त्रिग्रही योग किन तीन राशियों को लाभ कराएगा.

कर्क राशि

धनतेरस के दिन बनने वाला तीन ग्रहों का अद्भुत संयोग कर्क राशि के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है. नए स्रोत से धन लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. विदेश यात्रा का योग है. यात्रा योग से धन लाभ होगा. परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा. लग्जरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. आय के साधन मजबूत होंगे. नौकरीपेशा जातकों को लाभ होगा. कारोबार में आर्थिक विस्तार होगा.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर भूलकर भी घर ना लाएं लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति, हमेशा रहेगी पैसों की किल्लत

तुला राशि

धनतेरस पर बनने वाला त्रिग्रही योग तुला राशि के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. जीवन में सुख-शांति और समृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा. व्यापार करने वालों को धन लाभ के कई योग बनेंगे. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. प्रेम संबंध मजबूत होगा. पार्टनर का साथ मिलेगा. यात्रा योग से अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है.

धनु राशि

धनतेरस पर बनने वाला त्रिग्रही योग धनु राशि के जातकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. किसी नए काम के शुरुआत से जबरदस्त धन लाभ होगा. इस दिन खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी साबित होगा. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. व्यापार करने वाले जातकों को जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेंगे. आकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है. निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर इस तरह करें कुबेर कुंजी की स्थापना, होगी दिन-रात तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

30 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago