मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor ने मजेदार अंदाज में बताए ‘सफलता के 7 पंजाबी सूत्र’

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर न केवल फिल्मों की दुनिया मे हिट हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. हैदर अभिनेता ने एक ताजा पोस्ट शेयर कर मजेदार अंदाज में सफलता के 7 पंजाबी सूत्र बताए हैं. शाहिद कपूर के ताजा पोस्ट को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं. शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में ‘सफलता के 7 पंजाबी सूत्र’ बताते नजर आ रहे हैं.

सफलता के 7 पंजाबी सूत्रों के बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा “नंबर 1 ‘तेनु की है? इसके बाद ‘जब वी मेट’ अभिनेता ने अन्य बिंदु शेयर किए. उन्होंने बताया दूसरा है ‘मेनू की’, तीसरा है ऐ की, चौथा है ‘ओ की?’, पांचवां है ‘होया की’, छठा है ‘ते फेर की’ और आखिरी है ‘सानू की?

‘अगर आप समझ गए तो कमेंट करें ओके’

शाहिद कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार और प्रशंसकों को हंसाने वाली पोस्ट और रील साझा करते रहते हैं. उन्होंने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘अगर आप समझ गए तो कमेंट करें ओके’. शाहिद ने इससे पहले उन्होंने बाइसेप्स केंद्रित सेल्फी शेयर की थी. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, आलसी सुबह, कीमती. फोटो में अभिनेता के खूबसूरत घर की भी झलक दिखाई दे रही है. सेल्फी में शाहिद कपूर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं.

गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की भूमिका में आएंगे नजर

इस बीच पेशेवर काम की बात करें तो अभिनेता जल्द ही विशाल भारद्वाज की आगामी प्रोजेक्ट में गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की भूमिका निभाते नजर आएंगे. कथित तौर पर शाहिद ने किरदार में ढलने के लिए कठोर ट्रेनिंग पर हैं. शाहिद कपूर आगामी थ्रिलर में डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी अहम रोल में हैं. 2024 में एक्टर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लोगों ने काफी पसंद किया. उनके अपोजिट कृति सेनन थीं. इनके अलावा इंडस्ट्री की दिग्गज डिंपल कपाड़िया संग कई और सितारे भी नजर आए.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago