आस्था

Dhanteras 2024: धनतेरस पर गाड़ी खरीदने का है प्लान, तो यहां जानें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Vehicle Purchasing Muhurat: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस को लेकर पौराणिक मान्यता है कि इस दिन धन्वंतरि देव समुद्र मंथन के बाद सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे. यही वजह है कि इस दिन धन-दौलत में वृद्धि के लिए सोना-चांदी, आभूषण, बर्तन, वाहन, भूमि, भवन इत्यादि खरीदने की परंपरा है.

आमतौर पर धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी खरीदते हैं. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है उसमें 13 गुना वृद्धि होती है. इसके अलावा मान्यता यह भी है कि धनतेरस के दिन खरीदा गया वाहन सुख और सफलता प्रदान करता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल धनतेरस के दिन गाड़ी (वाहन) खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त.

धनतेरस पर वाहन (गाड़ी) खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ माना जाता है. लेकिन, वाहन खरीदने लिए शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से लेकर 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट रहेगा. इस बीच गाड़ी खदीरना शुभ होगा.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा इन चीजों को खरीदने से होगी बरकत, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

  • चर (सामान्य) – सुबह 09 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक
  • लाभ (उन्नति) – सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक
  • अमृत (सर्वोत्तम) – दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 01 बजकर 28 मिनट तक
  • लाभ (उन्नति) – शाम 7 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट तक

धनतेरस पर वाहन खरीदने के बाद क्या करें

धनतेरस के दिन वाहन (गाड़ी) खरीदने के बाद उसकी पूजा अवश्य करवानी चाहिए. गाड़ी की पूजा किसी मंदिर में पुजारी या घर में किसी महिला से करवाएं.

धनतेरस पर गाड़ी खरीदने के बाद उसमें मौली या पीले रंग का कपड़ा जरूर बांधना चाहिए. चूंकि, पीले रंग का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है, इसलिए इस रंग का इस्तेमाल करने से सौभाग्य आता है.

धनतेरस पर अगर कार खरीदने की प्लानिंग है तो खरीदारी के बाद उस पर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाएं. साथ ही एक एक नारियल अवश्य फोड़ें. ऐसा करने के बाद ही उसे चलाएं.

यह भी पढ़ें: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर को? जानें खरीदारी के लिए शुभ समय, पूजा-मुहूर्त और महत्व

Dipesh Thakur

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

15 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

43 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

52 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

59 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago