Dhanteras Puja Muhurat: धनतेरस का दिन हर साल दीपावली की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है और यह खरीदारी व पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा. त्रयोदशी तिथि इसी दिन दोपहर में शुरू हो रही है, इसलिए यही दिन पूजा और खरीदारी के लिए उत्तम रहेगा.
इस दिन भगवान धन्वंतरि, धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, बर्तन या अन्य वस्तुएं खरीदने से घर में सुखसमृद्धि आती है और धन में तेरह गुना वृद्धि होती है.
सुबह 7:49 से 9:15 तक खरीदारी के लिए उत्तम समय
दोपहर 1:51 से 3:18 तक व्यापार और धन लाभ के लिए श्रेष्ठ
दोपहर 12:01 से 12:48 तक सभी कार्यों के लिए शुभ
दोपहर 2:57 से शाम 4:23 तक विशेष फलदायी समय
दोपहर 12:18 से अगले दिन सुबह 6:26 तक धनतेरस पूजा का शुभ समय है.
शाम 5:48 से रात 8:20 तक.
शाम 7:16 से रात 8:20 तक इसी समय पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है.
शाम को स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. घर के उत्तरपूर्व दिशा में चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान धन्वंतरि, कुबेर, लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें. घी का दीपक कुबेर जी के लिए और तेल का दीपक यमराज के लिए जलाएं. पूजा सामग्री में जल, फल, फूल, हल्दी, कुमकुम, अक्षत और मिठाई रखें. नई खरीदी गई वस्तुएं भी पूजा में शामिल करें.
धन्वंतरि जी को पीली मिठाई अर्पित करें और ‘ॐ धन्वंतराये नमः’ मंत्र का जाप करें.
कुबेर जी को सफेद मिठाई अर्पित करें और ‘ॐ ह्रीं कुबेराय नमः’ मंत्र का जाप करें.
माता लक्ष्मी की पूजा करें और ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें.
प्रदोष काल के बाद घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक तेल का दीपक जलाएं. इसे यम दीप कहा जाता है जो परिवार को अकाल मृत्यु के भय से बचाता है.
पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर इसी दिन प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन को धनत्रयोदशी कहा जाता है. इस दिन की गई खरीदारी और दीपदान से पूरे वर्ष घर में अक्षय धन, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें-Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, जानिए पौराणिक कथा और इसका महत्व
धनतेरस का यह शुभ दिन न केवल भौतिक समृद्धि का प्रतीक है बल्कि आध्यात्मिक उन्नति और पारिवारिक सुखशांति का भी संदेश देता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…
'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…
Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…