आस्था

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, जानिए पौराणिक कथा और इसका महत्व

Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यही दिन दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत भी करता है. इस दिन लोग सोने-चांदी, नए बर्तन और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी करते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे. साथ ही भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा की जाती है, जो आयुर्वेद और चिकित्सा के देवता माने जाते हैं.

क्या पौराणिक मान्यता?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. यह दिन कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि थी. इसलिए इसे धनतेरस या धन त्रयोदशी कहा जाता है. भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है.

भागवत पुराण में क्या बताया गया है?

धनतेरस की एक और कथा भगवान विष्णु के वामन अवतार से जुड़ी है. भागवत पुराण के अनुसार, वामन अवतार ने दैत्यराज बलि से तीन पग भूमि मांगी थी और फिर अपने तीन पगों से तीनों लोकों को नाप लिया. इसके बाद उन्होंने देवताओं को उनका खोया हुआ स्वर्ग और धन वापस दिलाया. इसी कारण इस दिन को धन की प्राप्ति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें-वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर में धनतेरस पर खुलता है ‘खजाना’, मिलती है दुर्लभ अठन्नी और धान का लावा

कथा का पाठ करना शुभ

धनतेरस के दिन कथा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे जीवन में दुख-दर्द दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. यह दिन न सिर्फ खरीदारी का बल्कि आध्यात्मिक उन्नति और आरोग्यता का भी प्रतीक है. इसलिए धनतेरस पर पूजा और कथा का विशेष महत्व है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

5 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

11 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

30 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

33 minutes ago