Diwali 2023: आज प्रकाश का त्योहार दिवाली मनाया जाएगा. हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर यह त्योहार पड़ता है. इस दिन माता लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के देवता भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर और लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे. दीपावली के दिन पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है. जहां माता लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है. सच्चे मन के साथ दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं. आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त.
कार्तिक मास की अमावस्या तिथि आज 12 नवंबर 2023 को दोपहर में 02 बजकर 44 मिनट पर शुरु हो रही है और 13 नवंबर 2023 को दोपहर में 02 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो रही है. बता दें कि दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा प्रदोष काल में उत्तम मानी गई है.
ऐसे में दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त आज 12 नवंबर को शाम 05 बजकर 40 मिनट से शुरु हो रहा है जो कि रात में 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. इस दिन लक्ष्मी पूजन के लिए महानिशीथ काल का मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से शुरु होते हुए मध्य रात्रि के 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.
मां लक्ष्मी की पूजा विधि
आज दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की तैयारी सांयकाल से ही शुरू हो जाती है. इसके लिए सबसे पहले एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाते हुए लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्तियां रखें साथ ही ध्यान रहें कि लक्ष्मी जी के दायीं दिशा में गणेश जी रहें और उनका मुख पूर्व दिशा की ओर रहे. उनके सामने चावल पर कलश की स्थापना करें. वरुण के प्रतीक इस कलश पर एक नारियल लाल वस्त्र में लपेटकर रखें. दो बड़े दीपक लेकर एक में घी और दूसरे में तेल भरकर जलाएं. एक को मूर्तियों के चरणों में और दूसरे को चौकी की दाई ओर रखें. खांड की मिठाइयां, पकवान और खीर आदि का भोग माता लक्ष्मी को लगाएं.
इसे भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को लगाते हैं छप्पन भोग, पूरी होती है हर मनोकामना
दिलावी पर ये काम शुभ
आज दिन बही खातों की पूजा करने के बाद नए लिखने की शुरुआत करनी चाहिए. तेल के कई दीपक जलाकर घर के हर कमरे में, तिजोरी के पास रखें, आंगन में और गैलरी आदि जगह पर दिये जलाकर रखें. आज के दिन किसी भी जगह पर अंधेरा न रहने दें.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…