देश

Delhi Air Pollution: दिवाली पर प्रदूषण में आई कमी, लेकिन AQI अभी भी 200 के पार

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि, लगातार कई दिनों से बढ़ते प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर वालों को बारिश से कुछ राहत मिली है. बीते कई दिनों से दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से उपर चल रहा था. समूचे दिल्ली-एनसीआर में नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर को पार कर चुका था.

AQI अभी भी 200 के पार

हालांकि बारिश के बाद अभी भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. वहीं आज दिवाली के त्योहार के मद्देनजर इस बात का खतरा भी है कि यह आज और बढ़ सकता है. दिल्ली के आनंद विहार में आज सुबह जहां AQI 266 रहा वहीं आरके पुरम में 241, पंजाबी बाग में 233 और ITO में यह 227 रहा.

दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र आज सुबह पहले की अपेक्षा तो कुछ साफ नजर आया, लेकिन हवा में अभी भी जहर बरकरार है. बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है और ठंड भी कुछ बढ़ गई है.

एनसीआर का हाल

गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक में आज कमी देखी गई. गाजियाबाद के वसुंधरा में आज सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 176 पर दर्ज किया गया है. वहीं लोनी में 181 AQI, संजय नगर में 153 AQI, इंदिरापुरम में 182 AQI दर्ज किया गया है. AQI में कमी के कारण नोएडा की हवा भी साफ देखी गई नोएडा के सेक्टर 116 में आज सुबह 111 पर पहुंच गया है. वहीं सेक्टर 1 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 155 दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: Srinagar: डल झील में लगी भयंकर आग, तीन पर्यटकों की जलकर मौत, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

तापमान में गिरावट संभव

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट आ संकती है. प्रदूषण से बेहाल दिल्ली-एनसीआर में लोग अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago