दुनिया

चीन से मुलाकातें, टॉप सीक्रेट फाइलें प्रिंट! भारतीय मूल के अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ एशले टेलिस को चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार

Ashley Tellis China Spy Arrested: अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति एशले टेलिस को चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी एशले टेलिस पर आरोप है कि उन्होंने अति गोपतीय सरकारी दस्तावेज अपने पास रखे और कई बार चीनी अधिकारियों से मुलाकात की. ये मुलाकात उन्होंने तब की थी जब वो अमेरिकी सरकार की महत्वपूर्ण सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे.

अमेरिकी न्याय विभाग के हवाले से फॉक्स न्यूज ने बताया कि टेलिस विदेश विभाग में बिना वेतन के वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका में काम कर रहे थे. इस विभाग को अब युद्ध विभाग के नाम से जाना जाता है. टेलिस इस विभाग में ठेकेदार की भूमिका भी निभा रहे थे.

एशले टेलिस रक्षा विशेषज्ञ की निभा रहे थे भूमिका

अमेरिकी विदेश विभाग में रणनीतिक मूल्यांकन और वैश्विक रक्षा समीकरणों का अध्ययन किया जाता है. एशले टेलिस भारत और दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे थे.

इसके अलावा टेलिस कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस नाम की मशहूर थिंक टैंक संस्था में भी वरिष्ठ फेलो रहे हैं.

हुए चौंकाने वाले खुलासे

अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, टेलिस ने 2001 में विदेश विभाग में नौकरी शुरू की थी. अदालत में पेश किए गए हलफनामे में कहा गया है कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बेहद ही संवेदनशील जानकारियां अवैध रूप से अपने पास रखी थीं.

संघीय अभियोजकों ने बताया कि टेलिस के पास ‘टॉप सीक्रेट क्लियरेंस’ थी. इसलिए उन्हें ऐसे दस्तावेजों तक पहुंच थी जो केवल चुनिंदा अधिकारियों के पास होती है.

जांच एजेंसियों को मिले ये दस्तावेज

जांच एजेंसियों के हवाले से फॉक्स न्यूज ने बताया है कि एशले टेलिस के वर्जीनिया स्थित उनके विएना वाले घर से 1000 से ज्यादा पन्नों के बेहद ही गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं. जिसपर टॉप सीक्रेट और क्लासिफाइड लिखा हुआ था.

संघीय अभियोजकों के मुताबिक 12 सितंबर 2023 को टेलिस ने एक सरकारी कार्यालय में अपने ही सहकर्मी से कई गोपनीय दस्तावेज छपवाये. इसके कुछ ही दिनों के बाद 25 सितंबर को उन्होंने अमेरिकी वायुसेना की सैन्य क्षमताओं से जुड़ी फाइलें भी प्रिंट कराईं.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, अब इस सीट से मिल सकती है टिकट

जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने पिछले साल कई बार चीनी सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की. सितंबर 2022 में उन्हें वर्जीनिया के एक रेस्टोरेंट में चीनी अधिकारियों से लिफाफा हाथ में लिये देखा गया था. इसके अलावा साल 2023 के अप्रैल महीने में चीनी अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे ईरान-चीन संबंधों और नई तकनीकों पर चर्चा करते हुए सुना गया.

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि टेलिस ने गोपनीय सूचनाएं चीन को सौंपी थी या नहीं. इस मामले की जांच फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और न्याय विभाग की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago