Diwali 2025: दिवाली का त्योहार न सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का पर्व है, बल्कि यह समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का संदेश भी लेकर आता है. इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. पूरे देश में इसे बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन लोग माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और अपने घर को साफ-सुथरा और सजावटी तरीके से तैयार करते हैं.
धार्मिक मान्यता है कि माता लक्ष्मी साफ-सुथरे और व्यवस्थित घर में ही वास करती हैं, इसलिए दिवाली से पहले घर की सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है. इसके साथ ही कुछ चीजें अगर घर में दिखाई दें तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि ये संकेत हैं कि घर में जल्दी ही धन लाभ और खुशहाली आने वाली है.
यदि घर की सफाई करते समय आपको लाल कपड़ा मिलता है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा मानते हैं कि लाल कपड़ा मिलने से घर के सदस्यों के जीवन में खुशहाली और अच्छे दिन आने वाले हैं. यह रंग पारंपरिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
घर की सफाई के दौरान मोर पंख मिलना भी शुभ संकेत है. इसे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा का प्रतीक माना जाता है. साथ ही यह संकेत देता है कि घर से जल्द ही आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी और धन लाभ होने की संभावना बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: एक त्योहार, दो परंपराएं… जानें उत्तर से दक्षिण तक कैसे मनाते हैं दीपावली?
यदि सफाई के दौरान घर में शंख या कौड़ी मिलती है, तो इसे भी अत्यंत शुभ माना जाता है. शंख और कौड़ी पुराने समय से धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक माने जाते हैं. कौड़ी मिलने का अर्थ है कि जल्द ही जीवन में धन और भौतिक समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है.
कभी-कभी घर की सफाई में पुराने कपड़ों की जेब या पुराने पर्स में छिपे पैसे मिल जाते हैं. यह सबसे सकारात्मक संकेत माना जाता है और माना जाता है कि यह मां लक्ष्मी की विशेष कृपा का प्रतीक है. ऐसे पैसे मिलने से धन लाभ और सुख-समृद्धि आने की संभावना बढ़ती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
11वें व्हाइटस्वान रिस्पॉन्सिबल आर्ट फेस्टिवल में नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना सुश्री स्नेहा मुखर्जी…
UDAN योजना के तहत छोटे शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एयरपोर्ट विकसित…
Weather Today: 18 सितंबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट…
Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर बाद समाप्त होकर…
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए करियर, धन, परिवार…
19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…