क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar ने शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में अपना नया स्पोर्ट्स एथलीजर ब्रांड ‘Ten X You’ लॉन्च किया. इस मौके पर उनकी पत्नी अंजली और बेटी सारा के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे और वर्तमान BCCI चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर भी मौजूद रहे.
‘Ten X You’ का उद्देश्य सिर्फ जूते या कपड़े बेचने तक सीमित नहीं है. सचिन ने इस ब्रांड के जरिए हर व्यक्ति में खेल भावना को बढ़ावा देना और भारत को सिर्फ खेल-प्रेमी देश से खेल-खेलने वाला देश बनाने की सोच रखी है. ब्रांड का फोकस मुख्य रूप से स्पोर्ट्स शूज पर है, लेकिन इसके तहत कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए गए हैं, जो प्रदर्शन, उद्देश्य और आसानी से उपलब्ध होने की दिशा में काम करते हैं.
सचिन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज मैं बहुत उत्साहित हूं कि हमने अपना ब्रांड TenXYou लॉन्च कर दिया. मेरे लिए यह बहुत खास है, क्योंकि यह वही चीज है जो मैंने अपने करियर में महसूस की थी. हमने कोशिश की है कि उसे और बेहतर बनाया जाए और जो कमी मुझे अपने खेल के दौरान लगी, उसे यहां पूरा किया गया है. इसे तैयार करने में लगभग 18 महीने लगे. क्रिकेट के जूते ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी कई अन्य प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं.”
सचिन ने आगे कहा, “इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल केवल खिलाड़ी ही नहीं कर सकते… यह हमारे लिए एक लंबा सफर रहा है. मेरी इच्छा है कि हम अपने देश को सिर्फ खेल-प्रेमी देश से खेल-कूद वाला देश बनाएं, और यह बहुत जरूरी है.”
सचिन ने साफ किया कि इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स सिर्फ एथलीट्स के लिए नहीं हैं. उन्होंने कहा, “इसका इस्तेमाल किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है. मेरा मकसद है कि हर कोई खेल में अपने कदम बढ़ाए. भारत को खेल-कूद में और सक्रिय बनाना बहुत जरूरी है.”
सचिन का यह आइडिया 2000 में लगी पैर की चोट से आया. उस चोट के दौरान उन्हें कई इंजेक्शन दिए गए, लेकिन राहत नहीं मिली. पोडियाट्रिस्ट ने उन्हें सही इनसोल्स और जूते पहनने की सलाह दी. यहीं से सचिन ने सोचा कि क्यों न ऐसे जूते बनाए जाएं जो खिलाड़ियों और आम लोगों दोनों के लिए आरामदायक और परफॉर्मेंस बढ़ाने वाले हों.
बता दें कि सचिन इस ब्रांड के को-फाउंडर हैं और कंपनी में Chief Inspiration Officer की भूमिका भी निभा रहे हैं. उनका मानना है कि सही उपकरण और प्रेरणा मिल जाए, तो खेल सिर्फ पेशेवर खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रह सकता.
ये भी पढ़ें- Sara Tendulkar ने खोला पिलेट्स स्टूडियो, पापा सचिन ने पोस्ट कर कहा- ‘ये दिलों को छू लेने वाले पलों में से एक है’
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…