आस्था

दिवाली: लक्ष्मी और गणेश पूजन की जानिए सही विधि, सुख समृद्धि के खुलेंगे द्वार

कार्तिक कृष्ण की अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे. ये भी कहा जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने दैत्यराज बलि की कैद से लक्ष्मी सहित अन्य देवताओं को छुड़वाया था. उनका सारा धन-धान्य, राजपाठ, वैभव लक्ष्मी जी की कृपा से पुनः परिपूर्ण हुआ था. दीपावली के दिन माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. मां लक्ष्मी भोग की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं. इनकी सिद्धि से ही जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती है. जहां लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है. सच्चे मन के साथ दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा किस तरह से करनी चाहिए.

लक्ष्मी पूजा की विधि क्या है?

लक्ष्मी पूजा की तैयारी सांयकाल से ही शुरू होती है. जिसमें एक चौकी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्तियां रखें साथ ही ध्यान रहें कि लक्ष्मी जी के दायीं दिशा में गणेश रहें और उनका मुख पूर्व दिशा की ओर रहे. उनके सामने चावल पर कलश की स्थापना करें. वरुण के प्रतीक इस कलश पर एक नारियल लाल वस्त्र में लपेटकर रखें. दो बड़े दीपक लेकर एक में घी और दूसरे में तेल भरकर जलाएं. एक को मूर्तियों के चरणों में और दूसरे को चौकी की दाई ओर रखें.

दिलावी पर माता लक्ष्मी को भोग लगाएं

इस दिन बही खातों की पूजा करने के बाद नए लिखने की शुरुआत करनी चाहिए. तेल के अनेक दीपक जलाकर घर के हर कमरे में, तिजोरी के पास रखें, आंगन में और गैलरी आदि जगह पर दिये जलाकर रखें. आज के दिन किसी भी जगह पर अंधेरा न रहने दें. खांड की मिठाइयां, पकवान और खीर आदि का भोग माता लक्ष्मी को लगाएं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

9 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

28 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

52 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

1 hour ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago