नकली फूल के दुष्प्रभाव
Vastu Tips: आपने महसूस किया होगा कि कभी-कभी किसी घर में प्रवेश करते ही एक तरह की सकारात्मकता का एहसास होता है तो किसी घर को देखकर लगता है कि यहां मनहूसियत छाई हुई है. कहते हैं कि घर की सजावट उसमें रहने वाले की सोच पर खास असर डालती है. यहां तक की आप इसे देखकर घर के मालिक की मानसिकता का अंदाजा लगा सकते हैं.
ऐसे में होम डेकोरेशन के वास्तु को जानना जरूरी हो जाता है, क्योंकि कुछ चीजें ऐसी हैं जो देखने में तो अच्छी लगती है, लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार इनको घर में रखना शुभ नहीं होता. ऐसी ही एक चीज है नकली फूल या आर्टिफिशियल फ्लॉवर. इसके दुष्प्रभावों से अनजान लोग इसे फ्लॉवर पॉट और दूसरे कई तरीकों से घर की सजावट में इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार इनको लगाने से किस तरह के अशुभ परिणाम मिलते हैं.
कहते हैं कि नकली तो नकली ही होता है वह चाहे फूल ही क्यों न हो. जिस तरह नकली फूलों की अपनी कोई खुशबू नहीं होती, उसी तरह वास्तु शास्त्र के अनुसार यह घर की शोभा तो बढ़ा सकते हैं, लेकिन इनसे कभी असली खुशहाली नहीं आ सकती. जिस घर में ऐसे फूलों से सजावट होती है वहां रहने वाले लोगों में आपसी सामंजस्य का अभाव देखा जाता है. जिस वजह से परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहती है. कभी-कभी तो हालात इस कदर बिगड़ जाते हैं कि उनमें तू-तू, मैं-मैं की नौबत आ जाती है और शांति उस घर से कोसों दूर चली जाती है.
नकली फूलों का असर जब घर में रहने वाले लोगों पर पड़ना शुरु होता है तो उनमें झूठ बोलने की प्रवृत्ति भी जन्म लेने लगती है. झूठ का प्रभाव इस कदर रहता है कि परिवार के सदस्य दिखावा पसंद हो जाते हैं.
सेहत में होती है गिरावट
देखने में यह भी आता है कि नकली फूलों से घर की सजावट करने से पहले परिवार के जो सदस्य सेहतमंद थे अचानक से उनका स्वास्थ्य अचानक से खराब होने लगता है और उनकों दवाईयों का सहारा लेना पड़ता है.
नकारात्मक उर्जा को होता है संचार
वास्तु शास्त्र का मानना है कि इन फूलों के जरिए एक तरह से आप अपने घर में नकारात्मक उर्जा को प्रवेश दे देते हैं. इस वजह से आपके सुचारु रुप से चले आ रहे कार्यों में कई तरह की विघ्न-बाधाएं आने लगती हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…