Aastha News: आभूषण महिलाओं के श्रृंगार का एक अहम हिस्सा होते हैं. खासतौर पर सोने और चांदी के आभूषणों का विशेष महत्व होता है. भारतीय परंपरा और ज्योतिष के अनुसार, आभूषण पहनने के कुछ विशिष्ट नियम होते हैं, जिनका पालन करना शुभ माना जाता है. इनमें सबसे प्रमुख नियम यह है कि सोने के आभूषण हमेशा कमर के ऊपर पहने जाते हैं, जबकि चांदी की पायल और बिछिया पैरों में धारण की जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पैरों में सोने के आभूषण पहनना वर्जित माना जाता है. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोना धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक है. इसे धारण करना सौभाग्यशाली माना जाता है, विशेषकर धनतेरस और दिवाली के अवसर पर. क्योंकि सोना माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे कमर के नीचे पहनना अनुचित माना जाता है. ऐसा करने से दोष उत्पन्न हो सकता है और माता लक्ष्मी की कृपा बाधित हो सकती है. यही कारण है कि महिलाओं को पैरों में सोने की पायल और बिछिया पहनने से बचने की सलाह दी जाती है.
भारतीय ज्योतिष शास्त्र और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार, शरीर में सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा प्रवाहित होती है. सोना ऊर्जा को आकर्षित और संचित करता है, इसलिए इसे शरीर के ऊपरी हिस्से में धारण करना लाभकारी माना जाता है. जब कोई व्यक्ति मंदिर जाता है, तो सोने के आभूषण वहां की सकारात्मक ऊर्जा को आत्मसात करने में सहायता करते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या इस साल Holi के रंग में भंग डालेगा चंद्र ग्रहण? जानिए कब खेलेंगे रंग-गुलाल? पंडित जी ने बताया समय
वहीं, चांदी शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने में सहायक होती है. शरीर में अपानवायु नीचे की ओर प्रवाहित होती है, जो शरीर की शुद्धि में सहायक होती है. चांदी के आभूषण पहनने से यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहती है. यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है, क्योंकि इससे मासिक धर्म और मूत्र संबंधी क्रियाओं में सहायता मिलती है. यदि पैरों में सोने के आभूषण पहने जाएं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकलने से रोक सकता है. यही कारण है कि परंपरा के अनुसार, कमर के ऊपर सोना और कमर के नीचे चांदी के आभूषण पहनना शुभ माना जाता है.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…