आस्था

लक्ष्मी नारायण राजयोग से चमकेगी इन 5 राशि वालों की तकदीर, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा जबरदस्त धन लाभ!

October Horoscope 2024 Lucky Zodiac: ज्योतिष के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना बेहद खास है. दरअसल, ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुभ ग्रहों के संयोग से दो बार लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. सबसे पहले तुला राशि में शुक्र और बुध के मिलने से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा. इसके बाद वृश्चिक राशि में भी बुध और शुक्र की युति से भी लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. लक्ष्मी नारायण योग को ज्योतिष में विशेष माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस योग से प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ होता है. साथ ही जीवन के तमाम क्षेत्रों में भी खास तरक्की देखने को मिलती है. तुला और वृश्चिक राशि में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग किन पांच राशियों के लिए शुभकारी है, आइए जानते हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग अत्ंयत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से व्यापार करने वालों को जबरदस्त आर्थिक तरक्की होगी. इसके साथ ही जो लोग नौकरीपेशा हैं, वे कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. आय के कई साधन बनेंगे. लव लाइफ अच्छी रहेगी. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. सुख और ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे.

सिंह राशि

अक्टूबर में बनने वाले लक्ष्मी नारायण राजयोग सिंह राशि के लिए लाभकारी है. इस राजयोग के शुभ परिणाम से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी. कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे. आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कानूनी विवाद में जीत मिलेगी. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.

यह भी पढ़ें: शनि देव दिवाली बाद चलेंगे सीधी चाल, करियर में जबरदस्त तरक्की करेंगे इन 5 राशियों के लोग

तुला राशि

लक्ष्मी नारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. अमूमन हर कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी. विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. जॉब में प्रमोशन का योग है. व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आकस्मिक धन लाभ के कई योग बनेंगे.

वृश्चिक राशि

अक्टूबर में बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन लाएगा. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. व्यापार करने वालों का फंसा हुआ धन वापस मिलेगा. जॉब में स्थिति पहले से अच्छी होगी. अधिकारियों का साथ मिलेगा. धन की स्थिति सुदृढ़ होगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. लाइफ पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.

मीन राशि

लक्ष्मी नारायण योग मीन राशि के लिए बेहद खास है. अक्टूबर में धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी. धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. जॉब की तलाश करने वालों को कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार करने वालों को गजब का धन लाभ होगा. कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी. जमीन या फ्लैट खरीदने का सपना पूरा होगा.

यह भी पढ़ें: 18 साल बाद सूर्य-केतु और शुक्र का महासंयोग, खुलेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत; होगी चौतरफा तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

8 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

29 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

30 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

34 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago