आस्था

Gem Astrology: ‘हीरा’ इन 5 राशियों के लिए है वरदान, पहनने से बदल सकती है तकदीर

Diamond Gemstone Rule: रत्न ज्योतिष शास्त्र में हीरा को शुक्र ग्रह का रत्न बताया गया है. जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं होती है उनके लिए हीरा वरदान के समान साबित होता है. हीरा धारण करने से कुंडली का शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिसके परिणामस्वरूप जातक को जीवन में धन का अभाव नहीं रहता. इसके अलावा हीरा पहनने से व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है. ऐसे में आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि हीरा किन राशियों के लिए अच्छा होता है और इसे पहनने की सही विधि क्या है और किन राशियों को हीरा धारण करने से बचना चाहिए.

इन 5 राशियों के लिए हीरा होता है शुभ

रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हीरा, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि के लिए अत्यंत शुभ साबित होता है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो जन्मकुंडली में अगर शुक्र ग्रह योगकारक है तो ऐसे में हीरा पहनना चाहिए. इसके अलावा अगर कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च और शुभ स्थिति में है तो हीरा धारण करना अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा. इतना ही नहीं, शुक्र की महादशा में भी हीरा धारण किया जा सकता है.

हीरा पहनने क्या-क्या लाभ होता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हीरा पहनने के कई लाभ हैं. इस रत्न को धारण करने से शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहता है. धन-दौलत की कमी नहीं होती है. सुख के साधनों में वृद्धि होती रहती है. लग्जरी लाइफ का आनंद मिलता है. जानकार बताते हैं कि हीरा धारण करने से उम्र बढ़ती है.

हीरा धारण करने की सही विधि क्या है

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, हीरा किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन सूर्योदय के बाद धारण किया जा सकता है. हीरा को पहनने से पहले उसे दूध या गंगाजल इत्यादि से अभिषिक्त यानी शुद्ध करना चाहिए. साथ ही साथ शुक्र के मंत्र का जाप करना चाहिए. गंगाजल, जल, दूध और मंत्र से अभिषिक्त करने के बाद ही हीरा धारण करना शुभ होता है.

इन 5 राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है हीरा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि को हीरा पहनने से बचना चाहिए. इस राशियों को हीरा सूट नहीं करता है. हालांकि, कर्क राशि के जातक विशेष दशा में हीरा पहन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 18 सितंबर से लौटेंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र-गोचर से अचानक पलटेगी किस्मत

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago