आस्था

शुरू होने वाले हैं इन 5 राशियों के अच्छे दिन, 2024 के अंत तक काटेंगे चांदी; रहेगी गुरु ग्रह की कृपा

Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है. ये देवताओं के गुरु कहे गए हैं. शुभ ग्रहों में एक बृहस्पति देव जब कभी राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर होता है. गुरु ग्रह यानी बृहस्पति देव इस वक्त मेष राशि में मौजूद हैं. गुरु ग्रह 1 मई 2024 को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. बृहस्पति देव जब वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तो कुछ राशियों का भाग्योदय तय माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि गुरु के गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे.

वृषभ राशि

गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों का भाग्योदय होगा. गुरु-गोचर की अवधि में आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा. गुरु ग्रह की कृपा के परिणामस्वरूप नया मकान या वाहन खरीदने में सक्षम होंगे. शादीशुदा जिंदगी में आपकी प्यार बढ़ेगा. साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल नजर आएगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए गुरु का राशि परिवर्तन खास माना जा रहा है. जब गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन होगा तो धन के मामले में औरों से कहीं आगे रहेंगे. इसके अलावा किस्मत का भी खूब साथ मिलेगा. खास दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. आर्थिक पक्ष पहले से अच्छा नजर आएगा. धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा. कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना की जाएगी.

कन्या राशि

नई नौकरी का ऑफर मिलेगा. दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी. बिजनेस या दूसरे मामलों में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. घर-परिवार में किए गए धार्मिक कार्यों के लिए मौका मिलेगा. कार्यस्थल पर जो भी कार्य करेंगे, उसमें बॉस का सहयोग मिलेगा. साथ ही प्रशंसा भी मिलेगी.

धनु राशि

गुरु के राशि परिवर्तन से नौकरी और व्यापार में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. साथ ही उसमें सुख प्राप्त होगा. इस दौरान नया वाहन खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा इन 5 राशियों के लिए वरदान, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

यह भी पढ़ें: मार्च में महा शिवरात्रि, होली और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग; पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago