आस्था

12 साल बाद गुरु राशि बदलकर करने जा रहे हैं इन राशियों का भाग्योदय, नौकरी-व्यापार होगी दिन-रात तरक्की!

Guru Gochar 2024 Lucky Zodiac Rashifal: ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का खास महत्व है. बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु कहा गया है. जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति देव शुभ स्थिति में रहते हैं, उनका भाग्योदय तय माना जाता है. देव गुरु बृहस्पति शिक्षा, ज्ञान, धार्मिकता, संतान, बड़े भाई, दान, पुण्य और समृद्धि के कारक माने गए हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बृहस्पति देव 1 मई को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. बृहस्पति का यह परिवर्तन वृषभ राशि में होगा. वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद प्रवेश करेंगे. ऐसे में बृहस्पति देव का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक है.

वृषभ राशि

बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लिए बेहद खास और शुभ है. गुरु ग्रह जब राशि परिवर्तन करेंगे तो मानसिक रूप से खुश रहेंगे. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा. लेखन कार्य से जुड़े लोगों को आमदनी में बढ़ोतरी होगी. कारोबार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा. सेहत को लेकर थोड़ा घ्यान रखना होगा. पारिवारिक जीवन में पिता या बड़े भाई से लाभ हो सकता है.

सिंह राशि

बृहस्पति का वृषभ राशि में प्रवेश करना सिंह राशि के लिए फायदेमंद और भाग्यवर्धक है. नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा. तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार करने वालों की आमदनी में इजाफा होगा. बृहस्पति गोचर की अवधि में आपको अपनी माता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा. जॉब की तलाश में लगे लोगों को अच्छा ऑफर मिलेगा.

मकर राशि

बृहस्पति देव जब राशि परिवर्तन करेंगे तो आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. संगीत या कला के क्षेत्र में दिलचस्पी बढ़ेगी. दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. व्यापार में आमदनी बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस के कार्यों को लेकर भागदौड़ बढ़ेगी. सेहत का खास ख्याल रखना होगा. प्रतियोगी परीक्षी की तैयारी में लगे छात्रों को खुशखबरी मिलेगी.

मीन राशि

बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगी. लेखन कार्य से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा. बृहस्पति के राशि परिवर्तन की अवधि में मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में किए गए मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा. अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे. सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: शनि देव 2038 तक इन राशियों पर बरपाएंगे ‘साढ़ेसाती’ का कहर, टूटेगा दुखों का पहाड़

यह भी पढ़ें: शुक्र की चाल बदलते ही पलट जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत! करियर और बिजनेस में लगेंगे चार चांद

Dipesh Thakur

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

36 seconds ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

13 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

17 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

25 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago