दुनिया

बलूचिस्तान में उग्रवादियों ने 11 लोगों को उतारा मौत के घाट, सरकार बोली- दहशतगर्दों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई

बलूच उग्रवादियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलग-अलग हमलों में 11 लोगों की हत्या कर दी. पंजाब प्रांत के रहने वाले नौ युवकों को बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी इलाके में बंदूकधारियों ने एक बस से जबरन उतार दिया और उनकी पंजाबी जातीयता की पुष्टि करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया था. इसके बाद उग्रवदियों ने उनकी हत्या कर दी और उनके शवों को पास के एक पुल के नीचे फेंक दिया था.

कार सवार दो लोगों को मारी गोली

वहीं एक अन्य घटना में उसी राजमार्ग पर दो अन्य लोगों को गोली मार दी गई. ये दोनों लोग अपनी कार से जा रहे थे. तभी उग्रवादियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई.

ईरान जा रहे लोगों को किया था अगवा

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हत्याओं की जिम्मेदारी ली है. खबर के मुताबिक, पंजाब के नौ लोग ईरान जा रहे थे, जहां से वे तुर्किये के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने वाले थे. वहीं इन हमलों के बाद सरकार ने उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- लाहौर में एक और आतंकी को मारी गई गोली, Unknown Gunman ने सरबजीत के गुनहगार सरफराज को किया ढेर

बता दें कि बलूच राष्ट्रवादी अक्सर पंजाब के लोगों के खिलाफ हिंसा की ऐसी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं. उनका आरोप है कि बलूचिस्तान की खनिज संपदा का दोहन करने में पंजाब के लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Israel-Iran War: इजरायल के पक्ष में उतरे दो मुस्लिम देश, रास्ते में ही ध्वस्त कर दिए ईरान के ड्रोन और मिसाइलें, जार्डन को मिली धमकी

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

11 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

37 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

49 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

54 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago