दुनिया

Iran-Israel War: ‘हमले बंद करे ईरान नहीं तो…’, G-7 देश बोले- तनाव बढ़ा तो हम जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार

Iran-Israel War: ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए हमले के बाद से दुनिया में एक और युद्ध शुरू होने की आशंका बढ़ गई है. जिसको लेकर रविवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा था कि दुनिया अब एक और युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती है. वहीं अब इस हमले को लेकर जी-7 देशों ने कड़ी निंदा की है. जी-7 देशों ने कहा कि इस हमले के बाद अनियंत्रित तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है.

UN ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र ने इन हमलों को देखते हुए एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाने का फैसला लिया है. जिससे मौजूदा हालातों पर चर्चा की जा सके और आगे के लिए निष्कर्ष निकाला जाए. बता दें कि शनिवार (13 अप्रैल) को ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं थी. ईरान ने कहा कि उसने यह हमला सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर एक अप्रैल को हुए हमले के जवाब में किया गया है.

99 प्रतिशत ड्रोन्स हवा में नष्ट- IDF

इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि शनिवार देर रात ईरान ने हमला किया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइल तथा क्रूज मिसाइल दागीं. एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइल दागी गईं जिनमें से 99 प्रतिशत को हवा में ही नष्ट कर दिया गया.

“ईरान ने क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश की”

जी-7 देशों के नेताओं ने राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा की गई कॉन्फ्रेंस कॉल के बाद एक संयुक्त बयान में कहा, “अपने इन कदमों के जरिए ईरान ने क्षेत्र को अस्थिर करने की दिशा में कदम बढ़ाया है और एक अनियंत्रित क्षेत्रीय तनाव को भड़काने का जोखिम पैदा किया है. इससे बचना चाहिए. हम स्थिति को स्थिर करने और तनाव बढ़ने से रोकने के लिए काम करना जारी रखेंगे.”

यह भी पढ़ें- Israel-Iran War: इजरायल के पक्ष में उतरे दो मुस्लिम देश, रास्ते में ही ध्वस्त कर दिए ईरान के ड्रोन और मिसाइलें, जार्डन को मिली धमकी

ईरान द्वारा इजराइल पर शनिवार को किए गए हमले के एक दिन बाद जारी बयान में कहा गया, ‘‘हम मांग करते हैं कि ईरान और उसके छद्म सहयोगी अपने हमले बंद करें और हम अस्थिर करने वाली और पहल के जवाब में आगे कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं. जी-7 समूह में अमेरिका, इटली, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago