आस्था

Guru Purnima 2024: इस दिन है गुरु पूर्णिमा, जानें सही डेट, पूजा के लिए शुभ समय और पूजन विधि

Guru Purnima 2024 Date Puja Time Shubh Muhurat Pujan Vidhi: आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन गुरु की पूजा होती है. इस दिन लोग अपने आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरु की पूजा-अर्चना करते हैं. गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाती है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन महर्षि द्वैपायन वेदव्यास का जन्म हुआ था. इसलिए इस दिन उनकी जयंती मनाई जाती है. गुरु पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध ने यूपी के सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था. आइए गुरु पूर्णिमा की सही तारीख, पूजा के लिए शुभ समय और विधि जानते हैं.

गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा कब है?

आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा कहते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगी. जबकि, पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 21 जुलाई को शाम 3 बजकर 46 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यतानुसार, गुरु पूर्णिमा रविवार 21 जुलाई को मनाई जाएगी.

गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा के लिए शुभ समय

पंचांग के अनुसार, इस साल गुरु पूर्णिमा पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन सर्वार्थसिद्धि योग, प्रीति योग, रवि योग और विष्कुंभक योग बनेगा. इस दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 7 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक है.

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें पूजन

गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान इत्यादि से निवृत होकर साफ कपड़ पहनें और सबसे पहले भगवान विष्णु और वेदों के रचयिता वेद व्यास का स्मरण करें, उन्हें प्रणाम करें. साथ ही साथ सूर्य देव को जल अर्पित करें. इस दिन भगवान विष्णु और गुरु महराज की पूजा का विधान है. ऐसे में धूप, दीप, अक्षत इत्यादि पूजन सामग्रियों से उनकी पूजा करें. अपनी क्षमता के अनुसार गुरु महाराज को दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें. पूजन के दौरान ‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः’ इस मंत्र का उच्चारण करें. पूजन के अंत में भगवान विष्णु समेत गुरु महाराज की आरती करें.

यह भी पढ़ें: इस साल 118 दिनों तक नहीं होंगे शुभ कार्य, इन नियमों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

Dipesh Thakur

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

55 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago