आस्था

गुरु उदय से बदलेंगे इन राशियों के दिन! धन, करियर और तरक्की के बनेंगे नए योग

Guru Uday 2026: देवगुरु बृहस्पति करीब 28 दिनों बाद फिर से उदित होने जा रहे हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क में उदय होना कई राशियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है. इससे रुके हुए कामों में गति, आर्थिक लाभ और करियर में नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं.

12 अगस्त को कर्क राशि में उदय होंगे गुरु

द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 12 अगस्त की सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर कर्क राशि में उदित होंगे. इससे पहले गुरु अस्त अवस्था में चल रहे थे. ज्योतिष में बृहस्पति को ज्ञान, धन, विवाह, संतान, सुख-संपत्ति और समृद्धि का कारक माना जाता है. गुरु के उदय होने के बाद कई लोगों के लिए रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने और नए फैसले लेने का समय बन सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

मेष, वृषभ और मिथुन के लिए शुभ संकेत

मेष राशि वालों के लिए रोजगार और कारोबार के लिहाज से समय बेहतर रह सकता है. काम करने के तरीके या कार्यस्थल में बदलाव संभव है. हालांकि स्वास्थ्य से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं.

वृषभ राशि वालों के परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है. भाई-बहनों से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम और पुरानी समस्याओं के समाधान के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. बचत बढ़ने के साथ परिवार में शुभ कार्य के योग बन सकते हैं.

कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ

कन्या राशि वालों के लिए नए संबंध और साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है. विवाह और संतान से जुड़े मामलों में भी शुभ समाचार मिल सकता है.

वृश्चिक राशि के जातकों को करियर और कारोबार में फायदा मिलने के योग हैं. कला, शिक्षा, खेल और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय खास रह सकता है.

मकर राशि वालों के घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने और आर्थिक लाभ के संकेत हैं.

मीन राशि को मिल सकती है खुशखबरी

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने के साथ रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sawan 2026: सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर? क्या आप जानते हैं दोनों के पीछे छिपी मान्यता

इन राशियों को रहना होगा सावधान

कर्क, सिंह और तुला राशि वालों को घर, वाहन या कार्यस्थल से जुड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा.

धनु राशि वालों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और अचानक रुकावटें आ सकती हैं. वहीं कुंभ राशि वालों को विवाद और कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु उदय का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है. इसलिए किसी भी बड़े फैसले को केवल राशि भविष्यफल के आधार पर नहीं लेना चाहिए.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

22 minutes ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

28 minutes ago

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

1 hour ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

2 hours ago