आस्था

हरतालिका तीज आज, शाम तक करें ये उपाय; बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Hartalika Teej 2024 Upay for Maa Lakshmi Blessings: हरतालिका तीज का व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार 6 सितंबर को यानी आज रखा जा रहा है. वहीं, अविवाहित कन्या इस व्रत को अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए रखती हैं. इस व्रत के दौरान किसी भी प्रकार का अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है. व्रत के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. हरतालिका तीज की पूजा के लिए आज दो शुभ मुहूर्त हैं. पूजन के लिए सुबह का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक है. इसके अलावा शाम का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 36 मिनट से लेकर 6 बजकर 59 मिनट तक रहने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किन उपायों को करना अच्छा रहेगा.

हरतालिका तीज 2024 उपाय | Hartalika Teej 2024 Upay

हरतालिका तीज व्रत के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ मां लक्ष्मी का पूजन भी करें. मां लक्ष्मी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं. इसके बाद लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कपूर जलाकर पूरे घर में इसकी रोशनी दिखाएं. कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. कपूर के सुगंध के घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे में शाम के समय घर में कपूर जरूर जलाएं.

भगवान विष्णु की पूजा के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की स्तुति भी करें. हरतालिका तीज व्रत पर आज दूध में केसर मिलाकर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए.

हरतालिका तीज व्रत पर आज मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए उन्हें शंख, कौड़ी, मोती और मखाना जैसी सफेद वस्तुएं चढ़ाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से मनोकामना पूरी होती है.

हरतालिका तीज व्रत पर आज पशु, पक्षियों को भोजन कराएं. ऐसा करना शुभ माना गया है. इस उपाय को करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं आती है.

यह भी पढ़ें: महिलाएं आज रखेंगी हरतालिका तीज का व्रत, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और खास नियम

यह भी पढ़ें: आज हरतालिका तीज व्रत के दौरान भूलकर भी ना करें इन 5 नियमों को नजरअंदाज, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल!

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज का व्रत आज, इन सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाएगी पूजा; नोट कर लें पूजन-सामग्री

Dipesh Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago