Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हरतालिका तीज का व्रत आज, इन सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाएगी पूजा; नोट कर लें पूजन-सामग्री

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत की पूजा में पूजन सामग्री का विशेष महत्व है. कुछ पूजन सामग्रियां ऐसी हैं जिनके बिना पूजा अधूरी रह जाता है. यहां देखें पूरी लिस्ट.

hartalika teej 2024

हरतालिका तीज व्रत 2024 पूजन सामग्री (सांकेतिक तस्वीर).

Hartalika Teej 2024 Puja Samagri: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका तीज का व्रत आज यानी 6 सितंबर को रखा जा रहा है. हरतालिका तीज व्रत को सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर प्राप्ति की कामना से व्रत रखेंगी. हरतालिका तीज का व्रत कठिन माना गया है क्योंकि 24 घंटे बिन जल और अन्न ग्रहण किए पूजा-अर्चना की जाती है. हरतालिका तीज व्रत के लिए कुछ पूजन सामग्रियां ऐसी हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. पूजन के दौरान इन पूजन सामग्रियों का इस्तेमाल करने से व्रत-पूजा सफल मानी जाती है. आइए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत के लिए पूजन सामग्रियों की पूरी लिस्ट.

हरतलिका तीज 2024 पूजन सामग्री

लकड़ी की चौकी (भगवान को रखने के लिए) माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश की मिट्टी की प्रतिमा, प्रतिमा बनाने के लिए मिट्टी, मिट्टी का कलश (ढक्कन सहित), मिट्टी के दीपक, रोली (1 पैकेट), पीला चंदन, भस्म, नारियल (पानी वाला), कलावा, जनेऊ, चावल (अक्षत), लौंग, इलायची, सुपाड़ी, अबीर, गुलाल, सिंदूर, रुई की बाती, धूपबत्ती, कपूर, घी, शहद, श्रृंगार की सामग्री (माता पार्वती के लिए), वस्त्र (भगवान के लिए वस्त्र).

पंचामृत तैयार करने के लिए सामग्री

दूध (गाय का), दही, शक्कर, घी, शहद

भोग लगाने के लिए सामग्री

पांच प्रकार के फल और मिठाई

पूजन के लिए फूल

गेंदे के फूल, पान पत्ता, गुलाब के फूल, बेलपत्र, शमी यन्त्र, दूर्वा, तुलसी मंजरी, भांग के पत्ते, आम के पत्ते, धतूरे का फल और फूल

दान के लिए सुहाग की वस्तुएं

बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, कंघी, बिछिया, काजल, माहौर, सिंदूर, कुमकुम, अबीर और चंदन

हरतालिका तीज 2024 पूजा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त (सुबह में) सुबह 06 बजकर 2 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक है. यह समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए उत्तम माना जा रहा है.

शाम में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज व्रत की पूजा के लिए शाम में भी शुभ मुहूर्त है. शाम के वक्त पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से लेकर 6 बजकर 59 मिनट तक रहने वाला है.

हरतालिका तीज 2024 शुभ योग

इस साल हरतालिका तीज पर शुक्ल योग, ब्रह्म योग, रवि योग, हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है. ये सभी शुभ योग हरतालिका पूजा के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं.

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज व्रत के दौरान भूलकर भी ना करें इन 5 नियमों को नजरअंदाज, नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल!

यह भी पढ़ें: महिलाएं इस साल कब रखेंगी हरतालिका तीज व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और खास नियम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital