भगवान शिव और माता पार्वती.
Hartalika Teej 2024 Date: महिलाएं वैवाहिक जीवन में खुशहाली और संतान की प्राप्ति के लिए हर साल हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं. हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को यानी आज रखा जा रहा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने इस व्रत को रखकर महादेव को प्रसन्न किया था. आइए जानते हैं महिलाएं इस साल हरतालिका तीज का व्रत कब रखेंगी और इस व्रत से जुड़े खास नियम और शुभ मुहूर्त क्या है.
भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि की शुरुआत 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से हो चुकी है. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी. उदया तिथि की मान्यतानुसार, इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को यानी आज रखा जा रहा है.
पंचांग के अनुसार, हरतालिका व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक है. इस शुभ मुहूर्त के दौरान पूजन करना शुभ फलदायी साबित होगा.
हरतालिका तीज का व्रत रखने के लिए सूर्योदय के समय उठना होता है.
हरतालिका तीज व्रत-पूजन के दौरान लाल, गुलाबी या पाले रंग कपड़े पहनना शुभ माना गया है.
हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को भूलकर भी सफेद, भूरे, काले या नीले रंग का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए.
हरतालिका तीज के दिन पूजन के लिए भगवान गणेश, माता पार्वती और शिवजी की मूर्ति को मिट्टी से बनाई जाती है. ऐसा ना होने पर बाजार से मूर्ति खरीदकर भी पूजा की जा सकती है.
हरतालिका तीज व्रत की पूजा के बाद व्रत कथा पढ़ना या सुनना जरूरी माना गया है.
यह भी पढ़ें: हरतलिका तीज का व्रत आज, इन सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाएगी पूजा; नोट कर लें पूजन-सामग्री
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…