आस्था

Dhanteras 2023: इस दिन धनतेरस का पावन पर्व, जान लें किस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2023: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. धनतेरस के अलावा इसे धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही भगवान धनवंतरि पृथ्वी पर समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे. आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक माने जाने वाले धनवंतरि के नाम पर ही इसे धनवंतरि जयंती भी कहा जाता है.

ऐसी मान्यता है कि धन्वंतरि देव के समुद्र मंथन से प्रकट होने के साथ ही उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था. धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा इसी वजह से चली आ रही है. इस साल 2023 में धनतेरस का पर्व 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. इसके दूसरे दिन दिवाली पड़ रही है. धनतेरस से शुरु होकर 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली से जुड़े इन त्योहारों में दिवाली से ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है और उससे पहले धनतेरस. आइए जानते हैं धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त और समय.

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार और ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से धनतेरस की शुरुआत हो जाएगी और अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा. उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 10 नवंबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा.

इसे भी पढ़े: Narak Chaturdashi 2023: इस दिन पड़ रहा है नरक चतुर्दशी का पर्व, जान लें यम का दीप जलाने का समय

धनतेरस पूजा विधि

सूर्यास्त के बाद अकाल मृत्यु और संकटों के निवारणार्थ घर के मुख्य द्वार पर बाहर की ओर 4 बातियों का दीप दान करना चाहिए. सरसों के दीपक का प्रज्जवलन बेहद उत्तम माना जाता है. रात के वक्त इस दिन उत्तम सेहत के लिए भगवान धन्वन्तरि तथा समृद्धि के लिए कुबेर के साथ लक्ष्मी गणेश का पूजन करके भगवती लक्ष्मी को नैवेद्य में धनिया, गुड़ व धान का लावा अर्पित करें. और देवी लक्ष्मी गणेश तथा कुबेर महाराज की आरती करें. कुबेर देव को सफेद मिठाई और भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई चढ़ाएं.

Rohit Rai

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

18 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

43 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

48 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago