दुनिया

IDF ने गाजा में चलाया सीक्रेट ऑपरेशन, 23 दिन बाद महिला सैनिक को आतंकियों के कब्जे से कराया आजाद

Israel Hamas War: हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच अब इजरायली सेना ने सीक्रेट ऑपरेशन शुरू कर दिया है. 7 अक्टूबर को हमास की तरफ से किए गए हमले के बाद बंधक बनाई गई एक महिला सैनिक को गाजा से IDF ने सुरक्षित आजाद करा लिया है. इजरायसली सैनिकों की तरफ से गाजा पट्टी में 31 अक्टूबर की रात को चले ऑपरेशन के बाद छुड़ाया गया है.

महिला सैनिक ओरी मेगिडिश को कराया गया आजाद

इजरायल डिफेंस फोर्स और शिन बेट एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सैनिक ओरी मेगिडिश पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्हें हमास के कब्जे से छुड़ाकर उनके परिवार से मिला दिया गया है. IDF ने आगे बताया कि ओरी मेगिडिश को गाजा में चलाए गए सीक्रेट ऑपरेशन में बचाया गया है. ओरी एक ऑब्जर्वेशन सैनिक थीं. हमास आतंकियों ने उन्हें 7 अक्टूबर को हमले के बाद बंधक बना लिया था. ओरी ओज बेस पर मौजूद थीं. वहीं से उन्हें हमास आतंकी उठा ले गए थे.

7 अक्टूबर को हुए हमले में हमास ने मचाया था कत्ले आम

जानकारी देते हुए IDF और शिन बेट ने कहा कि सीक्रेट ऑपरेशन के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की जा सकती है. इससे आगे के ऑपरेशन्स प्रभावित हो सकते हैं. 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुसपैठ करके एक म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला बोला था. जहां पर सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इस दौरान सैकड़ों इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक भी बना लिया गया था. इस हमले में कुल 1400 लोगों की मौत हो गई थी और 243 नागरिकों को बंधक बनाया गया था. जिसमें से हमास ने 4 नागरिकों को अब तक रिहा किया है.

यह भी पढ़ें- Israel-Palestine Conflict: Shani Louk को हमास के आतंकियों ने मार डाला, जर्मन मूल की इजरायली युवती, जिसे बिना कपड़ों घुमाया

बता दें कि इजरायली सेना ने अपने सैनिकों को रिहा कराने के लिए कई दिन पहले सीक्रेट ऑपरेशन की योजना बनाई थी. इस ऑपरेशन के दौरान इजरायली सैनिकों और हमास के लड़ाकों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें किसी भी IDF सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा है.

नेतन्याहू ने सैनिकों को दी बधाई

महिला सैनिक ओरी मेगिडिश के आजाद होने पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने IDF और शिन बेट को बधाई दी है. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन सभी बंधकों को वापस उनके घर लाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

42 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

56 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago