देश

MP Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कर दिया बड़ा खेल! नामांकन से पहले सपा प्रत्याशी को ज्वॉइन करा दी बीजेपी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज रहा है. 30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन था. जिसमें बीजेपी के राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा दांव चला. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सपा से घोषित उम्मीदवार को ऐन मौके पर बीजेपी में शामिल करा दिया. सिंधिया समर्थक भक्ति तिवारी साल 2020 में उनके साथ बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार टिकट न मिलने के बाद नाराज होकर पहले कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस ने जब टिकट नहीं दिया तो सपा में शामिल हो गए. सपा ने भक्ति तिवारी को खरगापुर विधानसभा सीट से  टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था. नामांकन के आखिरी दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोबारा से भक्ति तिवारी को भाजपा में ले आए.

सिंधिया की पॉलिटिक्स ने सपा को दिया झटका

भक्ति तिवारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों में शामिल हैं. 2020 में वे सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे और इस बार खरगापुर विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे. बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो वे कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस ने भी भक्ति तिवारी को उम्मीदवार नहीं बनाया. इसके बाद सपा ने उन्हें विधानसभा का टिकट दिया. लेकिन नामांकन के आखिरी दिन सिंधिया ने उनकी बीजेपी में वापसी करा दी और समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दे दिया.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: प्रचार करने पहुंचे नेताजी तो जनता ने मांगा हिसाब, पूर्व विधायक बोले- वोट मत देना

नेताओं से नाराज है जनता

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों पर है. सभी पार्टियों के उम्मीदवार गांव से लेकर शहर तक जनता के बीच पहुंचकर वोट मांग रहे हैं. इस दौरान कई नेताओं को जनता की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी के पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम को भी जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ा. राजेंद्र मेश्राम सिंगरौली जिले की देवसर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी हैं. जहां वे कथूरा गांव में अपने समर्थकों के साथ वोट मांगने पहुंचे थे. मेश्राम जैसे ही कथूरा गांव में पहुंचे तो वहां की जनता ने विरोध शुरू कर दिया और मुर्दाबाद के नारे लगाए.

राज्य में 17 नवंबर को मतदान होगा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा. 3 दिसंबर को मतों की गणना होगी. राज्य में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago