आस्था

Holashtak 2023: आज से लग गया है होलाष्टक, मांगलिक कार्यों पर रहेगी रोक, भूल से भी अगर किया यह काम तो होगा भारी नुकसान

Holashtak 2023: हिन्दू धर्म में फाल्‍गुन महीने में पड़ने वाले होली के त्योहार के दिन खूब धूम रहती है. परंपरा के अनुसार होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा को होली का त्योहार मनाया जाता है.

ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन से 8 दिन पहले से होलाष्टक आरंभ हो जाता है. यह समय अवधि कई कार्यों के लिए शुभ नहीं होता है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि इन दिनों वातावरण में चारों तरफ नकारात्मक उर्जा का प्रसार काफी तेज हो जाता है. होलाष्टक के अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तक अलग-अलग ग्रह दशाओं के कारण यह स्थिति बनती है.

होलाष्टक में नहीं होता कोई मांगलिक कार्य

इस दौरान कई प्रकार के मांगलिक कार्यों को करना वर्जित रहता है. 8 दिन तक चलने वाले इस होलाष्टक का समापन होलिका दहन के साथ होता है. हालांकि इस बार होलाष्टक 8 नहीं बल्कि 9 दिनों का पड़ रहा है और यह 27 फरवरी से ही शुरु हो जाएगा. वहीं इसका समापन 07 मार्च शाम 04:39 पर होगा. इसके अनुसार होलिका दहन 07 मार्च को किया जाएगा.

होलाष्टक पर भूल कर भी न करें यह काम

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार होलाष्टक की अवधि में जनेऊ, विवाह, मुंडन समेत 16 संस्कारों और सभी मांगलिक कार्यों पर पाबंदी लग जाती है. इसके अलावा इस अवधि में किसी भी प्रकार की चल-अचल संपत्ति, वाहन और आभूषण खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा करने पर इनके अशुभ प्रभाव में वृद्धि हो जाती है और इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: बरसाना और नंदगांव में इस दिन है विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली, दोनों का है राधा और कृष्ण से खास रिश्ता, जानें क्या है मनाने की वजह

होलाष्टक के नकारात्मक प्रभाव से रहें बचकर

इसके अलावा करियर में भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि होलाष्टक की अवधि में नौकरी बदलने से भी परहेज करना चाहिए. होलाष्टक का अशुभ या नकारात्मक प्रभाव कार्यक्षेत्र पर भी पड़ सकता है.

करियर के अलावा व्यापार में भी होलाष्टक के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन आठ दिनों में व्यवसाय में भी कोई नया उद्यम नहीं शुरू करना चाहिए. अगर ऐसा करते हैं तो व्यापार में इससे नुकसान होने की आशंका बनी रहती है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

7 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

11 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

13 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

23 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

33 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

36 minutes ago