आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता सहित अन्य के यहां ईडी 16 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कोलकाता में चल रही है. यह मामला बैंक लोन से जुड़ा हुआ है. वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक के प्रोमोटर सहित बैंक से जुड़े चेयरमैन, सीएमडी, सीईओ सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है.
ईडी की टीम आज सुबह आलोक कुमार मेहता के राजधानी पटना स्थित आवास पर पहुची और यहां छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. ईडी करीब 85 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले से जुड़े मामले में आलोक मेहता सहित अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी यह कार्रवाई कर रही है. आलोक मेहता पर आरोप है कि बैंक में फर्जी तरीके से लोन अकाउंट खोलकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…