साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर में 5 ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है. शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल जहां अपनी राशि परिवर्तन करेंगे वहीं गुरु अपनी चाल बदलते हुए मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. ग्रहों के राजा सूर्य साल के आखिरी महीने में जहां धनु राशि में गोचर करेंगे, वहीं, मंगल भी इसी राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों का योग धनु राशि में बड़ा ही जबरदस्त बनने जा रहा है. बुध और सूर्य के धनु राशि में रहने से जहां बुद्धादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है वहीं दिसंबर में धनु राशि में त्रिग्रही योग भी बन रहा है. इसके अलावा सूर्य और मंगल के धनु राशि में गोचर से आदित्य मंगल राजयोग भी बनने जा रहा है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 31 दिसंबर को गुरु मेष राशि में मार्गी हो रहे हैं. दिसंबर माह में ग्रहों की ऐसी स्थिति 4 राशि वालों के लिए अच्छी नहीं मानी जा रही है. ग्रहों के इस होने वाले बदलाव के दौरान इन्हें संभलकर रहना होगा.
कर्क राशि
साल 2023 के आखिरी महीने में इन राशि वाले लोगों को व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सेहत को लेकर भी इन्हें सतर्क रहना होगा. इस दौरान पारिवारिक कलह भी बढ़ने की संभावना है. वहीं एक चीज का इन्हें लाभ मिल सकता है वह यह है कि बड़े लोगों के साथ इनका मेल जोल बढ़ेगा. करियर में भी अचानक से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
कन्या राशि
दिसंबर का महीना पारिवारिक जीवन के लिए कष्ट कारक है. तनाव बढ़ा हुआ रहेगा. वहीं व्यापार में भी रुकावटें आएंगी. खर्च और बजट का खास ध्यान रखें. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से मनमुटाव की आशंका है.
वृश्चिक राशि
ग्रहों के गोचर के कारण आपको आर्थिक समस्याओं से इस महीने जूझना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र से मन भटक सकता है. इस दौरान छोटे या बड़े किसी भी काम को लेकर दौड़ भाग भी अधिक करनी पड़ेगी. हालांकि किसी भी तरह के वाद विवाद से बचने की कोशिश अवश्य करें. करियर में भी बेहद सोच समझकर फैसला लें.
इसे भी पढ़ें: Vastu: भूलकर भी घर में न लगाएं नकली फूल, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
मीन राशि
दिसंबर में आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. नौकरी और व्यापार में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अचानक से कई समस्याएं सामने आ सकती हैं. परिवार में मनमुटाव हो सकता है.
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…