देश

Uttarkashi Tunnel Rescue: हाथ से मलबा हटाने में जुटे ‘रैट हॉल माइनिंग’ एक्सपर्ट्स, 40 मीटर हो चुकी है वर्टिकल ड्रिलिंग, पीएम मोदी ने की ये अपील

Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग के धंसने से 41 श्रमिक अंदर फंस गए थे. मजदूरों को अंदर फंसे हुए आज (28 नवंबर) 17वां दिन है. इन 17 दिनों में रेस्क्यू टीमें लगातार बचाव अभियान चलाकर मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही हैं. सुरंग मे फंसे मजदूरों को पाइप के जरिए खाना, पानी और दवाओं के अलावा अन्य जरूरी सामानों को भेजा जा रहा है. युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं.

रैट हॉल माइनिंग एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही

अमेरिका से लाई गई ऑगर मशीन ने करीब 45 मीटर मलबे में ड्रिलिंग का काम पूरा कर लिया था, लेकिन बाद में आई तकनीकी खराबी के चलते काम रोक दिया गया था. अब मलबे को हाथों से हटाया जा रहा है. इसके लिए रैट हॉल माइनिंग एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है. ये लोग सुरंग में मलबे को हाथ से हटा रहे हैं. इसके साथ ही अगर रास्ते में कहीं किसी तरह की धातु या फिर अन्य चीजें आ रही हैं तो उन्हें मशीनों से काटकर हटाया जा रहा है.

40 मीटर हो चुकी है वर्टिकल ड्रिलिंग

मलबा हटने के बाद मशीन से पाइपों को अंदर मजदूरों तक पहुंचाया जाएगा. सुरंग में करीब 10 से 12 मीटर के मलबे को हाथ से हटाया जाना है. वहीं वर्टिकल ड्रिलिंग का काम भी तेजी के साथ चल रहा है. अब तक 40 मीटर की ड्रिलिंग की जा चुकी है. कुल 86 मीटर की ड्रिलिंग की जानी है.

यह भी पढ़ें- Earthquake: सुबह-सुबह चीन, पाकिस्तान और न्यू पापुआ गिनी में भूकंप से हिली धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

पीएम मोदी ने लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिनों से सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए कोटि दीपोत्सवम में प्रार्थना की. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी है. पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस राहत बचाव कार्य को बहुत सावधानी के साथ करना होगा. जिसमें प्रकृति भी चुनौती दे रही है, लेकिन उसके बाद भी हम पूरी हिम्मत और मजबूती के साथ काम कर रहे हैं. श्रमिकों को सुरक्षित और जल्द बाहर निकालने के लिए प्रार्थना करनी होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago