आस्था

Luckiest plant: अगर आपके घर में है ये 5 फूल के पौधे तो धन की नहीं होगी कमी

Luckiest plant: कहते हैं कि प्रकृति के करीब रहने पर इंसान ज्यादा सुखी रहता है. उसके पास हमारी हर समस्या का समाधान है. यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में भी पेड़-पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का कारण माना गया है. वास्तु शास्त्र में इन्हें लेकर कई नियम बताए गए हैं, जो हमारी सुख-समृद्धि के द्वार खोलने में सहायक हैं. माना जाता है कि जिस घर में हरे-भरे पौधों की हरियाली मौजूद है, उसमें निवास करने वाले लोग भी खुशहाल रहते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग-बिरंगे सुंदर और वातावरण में खुशबू फैलाने वाले पौधे जिस घर में होते हैं, उस घर में मानसिक शांति बनी रहती है. ऐसे में कुछ फूलों वाले पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है और घर के लोग खूब तरक्की करते हैं.

चंपा से सौभाग्य

वास्तु शास्त्र के जानकार मानते हैं कि चंपा का पौधा लगाने से घर के निवासियों के सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है. अगर घर में किसी तरह की विपदा आ पड़ी है तो वह धीरे-धीरे दूर होने लगती है. इसके फूल चारों तरफ अपनी सुगंध फैलाते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. उत्तर पश्चिम दिशा इस पौधे के लिए शुभ मानी गई है.

पारिजात खोलेगा तरक्की के द्वार

पारिजात को ही हरसिंगार का पौधा भी कहा जाता है. जिस घर में यह लगा होता है उस घर में मानसिक शांति बनी रहती है और धन के आगम के नए द्वार खुलते हैं. ऐसी भी मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है वहां के लोगों की उम्र लंबी होती है. यह पौधा भगवान विष्णु को भी काफी प्रिय है. इसके फूल अगर जमीन पर गिर भी जाएं तो भी उनका उपयोग किया जा सकता है. हरसिंगार के पौधे के लिए घर के उत्तर या पूर्व दिशा को उपयुक्त माना गया है.

अशोक का पौधा है पवित्र

माता सीता लंका में इन्ही पेड़ों से सुसज्जित वाटिका में रहा करती थी. यह बेहद ही पवित्र पौधों की श्रेणी में आते हैं. जैसे-जैसे इनकी लंबाई बढ़ती है वैसे ही घर के लोगों का विकास होता है.

चमेली की खुशबू और भाग्य

माना जाता है कि चमेली का पौधे की खुशबू घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. यह परिवार के लोगों के बीच अपनत्व को बनाए रखती है.

लक्ष्मी जी का कमल

कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रिय फूल माना गया है. जिस घर में यह होता है वहां धन की कमी नहीं रहती. मां लक्ष्मी की कृपा परिवार के सभी सदस्यों पर हमेशा बनी रहती है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

2 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

8 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

18 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

27 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

28 minutes ago

कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे

दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…

34 minutes ago