आस्था

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन आसान उपायों को करने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

Jyeshtha Purnima 2024: पूर्णिमा तिथि की संबंध धन की देवी लक्ष्मी से है. पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा, शुक्रवार 21 जून को है. ऐसे में पूर्णिमा के दिन शुक्रवार का संयोग भी अपने आप में खास है क्योंकि इस दिन का संबंध भी मां लक्ष्मी से है. वैसे तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं लेकिन इस दिन किए गए आसान उपायों से भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन आसान उपायों को करने से धन की देवी की कृपा प्राप्त होगी.

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा शुक्रवार 21 जून को है. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 21 जून को सुबह 7 बजकर 31 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 22 जून को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 21 जून को रखा जाएगा.

ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय

1. धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा बेहद खास मानी गई है. इस दिन मां लक्ष्मी की प्रसन्न करने के लिए 11 कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर उन्हें अर्पित करें. पूर्णिमा के अगले दिन सभी कौड़ियों को लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर उस स्थान पर रख दें जहां आप धन रखते हैं. कहा जाता है ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है.

2. पौराणिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए इस दिन सुबह स्नान के बाद पीपल में गुड़ और चना अर्पित करें. इसके अलावा पीपल में जल भी अर्पित करें. पूर्णिमा के दिन इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.

3. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का भी खास महत्व है. ऐसे में इस दिन गंगा स्नान करें और उसके बाद जरूरतमंद लोगों को छाता, घड़ा, सत्तू, पंखा इत्यादि का दान करें. ऐसा करने से पुण्य क प्राप्ति होती है.

4. ज्येष्ठ पूर्णिमा दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें. इसके अलावा शाम के समय चंद्र देव को अर्घ्य दें. ऐसा करने से कुंडली का चंद्र ग्रह अनुकूल रहता है.

5. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा इस दिन आंवला और पीपल का पौधा लगाना भी पुण्यदायी माना गया है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में रखे हैं मां लक्ष्मी की मूर्ति तो ऐसी गलती करने से बचें, नहीं तो हो सकता है ये भारी नुकसान

Dipesh Thakur

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

17 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

20 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago