आस्था

’10×12′ का टेस्ट पास तभी मिलेगी एंट्री! बॉर्डर पर डीजे कांवड़ों की सख्त जांच; जानें क्या है नया नियम

Kanwar Yatra Rules: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का सैलाब अब मुजफ्फरनगर पहुंचने लगा है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में डीजे कांवड़ों का भी जिले में प्रवेश शुरू हो गया है. कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और इस बार सबसे ज्यादा फोकस डीजे कांवड़ों के निर्धारित आकार पर रखा गया है. यूपी-उत्तराखंड के पुरकाजी बॉर्डर पर पुलिस हर डीजे कांवड़ की ऊंचाई और चौड़ाई की बारीकी से जांच कर रही है.

10 फीट ऊंचाई और 12 फीट चौड़ाई का नियम

शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक डीजे कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट तय की गई है. पुलिस इसी मानक के आधार पर सभी वाहनों की जांच कर रही है. जो डीजे निर्धारित सीमा से बड़े पाए जा रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही. हाल ही में नियमों का उल्लंघन करने पर एक डीजे कांवड़ पर 50 हजार रुपये का चालान भी किया गया, जिसके बाद प्रशासन की सख्ती और बढ़ गई है.

शिवभक्त बोले- नियमों का पालन किया, फिर भी हो रही परेशानी

डीजे संचालक नितिन सैनी और अन्य शिवभक्तों का कहना है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही अपने डीजे तैयार कराए हैं. उनका आरोप है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग नियम लागू होने की वजह से उन्हें बार-बार रोका जा रहा है. इससे कांवड़ यात्रा प्रभावित हो रही है और कई डीजे कांवड़ पुरकाजी बॉर्डर पर ही खड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: आज सावन का पहला मंगला गौरी व्रत! 3 महा-शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, पढ़ें आज का पूरा पंचांग

प्रशासन बोला- सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार हरिद्वार पुलिस और मुजफ्फरनगर पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही हैं. केवल उन्हीं डीजे कांवड़ों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है, जो तय मानकों का पालन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरी कवायद कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है.

प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसे में गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बॉर्डर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या हादसे की आशंका को रोका जा सके.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago