आस्था

इस दिन करें कन्या पूजन तभी खुश होंगी मां दुर्गा, वरना अधूरा रह जाएगा नवरात्रि का व्रत

Kanya Pujan 2024 Date Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को कन्या पूजन का विधान है. इस दिन 2 से 10 वर्ष की कन्याओं का पूजन करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें मां दुर्गा का स्वरूप माना गया है. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 16 अप्रैल को है. ऐसे में कई लोग इस दिन भी कन्या पूजन करेंगे. शास्त्रों में कन्या पूजन का खास नियम बताया गया है. चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर विधि-विधान से कन्या पूजन करने से हर प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

चैत्र नवरात्रि 2024 महा अष्टमी

पंचांग के मुताबिक, अष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि, अष्टमी तिथि की समाप्ति 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, महा अष्टमी का व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा.

कन्या पूजन मुहूर्त

कई लोग चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं. कन्या पूजन के लिए शुभ 16 अप्रैल को सूर्योदय से दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक का समय शुभ है. ऐसे में अष्टमी के दिन जो लोग कन्या पूजन करेंगे वे 16 तारीख को कन्या पूजन दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से पहले कर सकते हैं. अष्टमी के दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग का खास संयोग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक है. जबकि, रवि योग का भी मुहूर्त यही है. ऐस से में दिन कन्या पूजन किया जा सकता है. इसके अलावा अभिजित मुहूर्त में भी कन्या पूजन किया जा सकता है. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजकर 03 मिनट तक है.

कन्या पूजन कैसे करें?

कन्या पूजन के दिन 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को निमंत्रण दें. उन्हें घर पर बुलाकर सबसे पहले उनके पैर धोएं. इसके बाद उस पानी को पूरे घर में छिड़काव करें. ऐसा करने से घर नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है. इसके बाद कन्याओं के माथे पर रोली-अक्षत का टीका लगाएं. इतना करने के बाद सभी कन्याओं को लाल चुनरी भेंट करें. कन्या के लिए जो भोजन तैयार करें उसमें हलवा-पूड़ी और दही शामिल करें. कन्या को भोजन कराने के बाद उन्हें फल जरूर दें. कन्या को भोजन कराकर उन्हें विदा करते समय उन्हें कुछ गिफ्ट जरूर दें. ध्यान रहे कि ऐसा करते वक्त उनके पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें.

कितनी कन्याओं का करें कन्या पूजन?

शास्त्रों में कन्या पूजन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं. जिसके मुताबिक, कन्या पूजन के दिन 9 कन्याओं का पूजन करना सर्वोत्तम है. अगर इस दिन इतनी कन्याओं का पूजन नहीं कर सकते हैं तो कम से कम 1 कन्या का पूजन जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: महा अष्टमी के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां, मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज!

यह भी पढ़ें: राम नवमी इन राशियों के लिए वरदान! बृहस्पति देव की चाल बदलते ही शुरू होंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

9 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

43 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

53 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago