आस्था

Kartik Purnima 2023: इस दिन कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली, जानें पूजा और दीपदान का शुभ मुहूर्त

Kartik Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. ऐसे में इस माह पड़ने वाली कार्तिक माह की पूर्णिमा पूजा पाठ की दृष्टि से बेहद ही खास मानी जा रही है. वहीं इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है. शिव जी ने इसी दिन त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, इसी वजह से इस दिन को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. पूर्णिमा तिथि के दिन को लेकर मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान करने और भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और तमाम तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा की तिथि और इसका महत्व.

कार्तिक पूर्णिमा 2023 पर शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में किए गए स्नान, दान और पूजा का अधिक महत्व है. पंचांग और ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि का आरंभ इस साल 2023 में 26 नवंबर को दोपहर में 03 बजकर 52 मिनट से हो जाएगा, वहीं इसका समापन अगले दिन 27 नवंबर को दोपहर में ही 02 बजकर 45 मिनट पर होगा. उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 के दिन मनाई जाएगी.

क्यों खास है कार्तिक पूर्णिमा ?

कार्तिक पूर्णिमा को दीपदान का विशेष महत्व है. इस दिन घर में मुख्‍य द्वार के दोनों तरफ, तुलसी के पेड़ के पास, ईशान कोण में और घर के पूजा स्‍थान पर  दीपक अवश्य जलाना चाहिए. वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर घर के पास स्थित किसी मंदिर में जाकर भी दीपक जलाना चाहिए. इसके अलावा इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्‍नान करने की विशेष मान्यता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने का भी विधान है.

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: चमगादड़ के घर में आने पर हो जाएं सतर्क, मधुमक्खी के छत्ते को लेकर यह कहता है वास्तु

कार्तिक  पूर्णिमा पर इस विधि से करें पूजा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्‍णु की पूरे विधि विधान से पूजा करना चाहिए. इसके अलावा संध्या काल में मां लक्ष्‍मी और रात्रि में चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए. भगवान विष्णु की पूजा के लिए पीले फूल, पीले फल और हल्दी लगे पीले चावल के अलावा पीले वस्त्र और दीप-धूप से पूरे विधि विधान से पूजा करें. वहीं संध्या काल में मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने के लिए केसर की खीर का भोग लगाएं. इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा भी करती हैं. वहीं इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का भी जाप किया जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

59 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago