आस्था

करवा चौथ पर वर्षों बाद बना 5 राजयोग का अद्भुत शुभ संयोग, इन राशियों की महिलाओं को मिलेगा राजा जैसा सुख!

Karwa Chauth 2024 Luckiest Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार का करवा चौथ महिलाओं के लिए अत्यंत खास है. इस बार करवा चौथ पर एक साथ 5 राजयोग का अद्भुत संयोग बन रहा है. वृषभ राशि में चंद्र और गुरु ग्रह के संयोग के गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है. इसके अलावा करवा चौथ पर आज शनि के शश राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग, समसप्तक योग और बुधादित्य राजयोग का भी प्रभाव रहने वाला है. ऐसे में करवा चौथ पर ये अद्भुत संयोग वृषभ समेत पांच राशियों की महिलाओं के लिए विशेष भाग्यशाली साबित होंगे.

वृषभ राशि

करवा चौथ पर बनने वाले ग्रहों के अद्भुत संयोग से वृषभ राशि की महिलाओं को भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. दांपत्य जीवन में रोमांस की मिठास रहेगी. जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. जीवनसाथी से खास उपहार मिलेगा. इसके अलावा घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

कन्या राशि

इस साल का करवा चौथ कन्या राशि की महिलाओं के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है. पति के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. नए स्रोत से आमदनी होगी. जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा. सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होगी. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा. घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से नव विवाहित महिलाओं को जल्द ही संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है.

यह भी पढें: आज करवा चौथ पर भूल से भी ना करें ये 5 काम, इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

तुला राशि

करवा चौथ पर बने ग्रहों के अद्भुत संयोग का लाभ तुला राशि की महिलाओं को भी प्राप्त होगा. करियर में जबरदस्त तरक्की मिलेगी. दांपत्य जीवन में प्यार की मिठास घुलेगी. रुके या अटके हुए काम तेजी के बनेंगे. ग्रहों के शुभ प्रभाव और मेहनत से घर खरीदने का सपना साकार होगा. आने वाले समय में वाहन सुख प्राप्त होगा. पति का भरपूर प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होगा. ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा. आमदनी में इजाफा होगा. आय बढ़ेगी. करोबार बढ़ेगा. कोई बड़ी मनोकामना पूर्ण हो सकती है.

धनु राशि

करवा चौथ पर बने पांच शुभ संयोग धनु राशि की महिलाओं के लिए शुभ और लाभकारी है. इस राशि की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जीवनसाथी की आय बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में पति के साथ और अधिक मधुर संबंध स्थापित होगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. ससुराल की तरह से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. जो महिलाएं संतान सुख से वंचित हैं, उनकी गोद जल्द भरेगी.

कुंभ राशि

करवा चौथ पर बने ग्रहों के अद्भुत संयोग कुंभ राशि की महिलाओं के लिए भी विशेष शुभ फलदायी माना जा रहा है. ग्रहों के अद्भुत संयोगों के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. पति के आय के स्रोत बढ़ेंगे. जीवन में सुख और ऐश्वर्य के साधन बढेंगे. पति की तरफ से प्यारे-प्यारे उपहार मिलेंगे.

यह भी पढें: 72 साल बाद करवा चौथ पर शनि का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

करवा चौथ की और खबरें…

Dipesh Thakur

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

9 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

22 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

28 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

40 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

48 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

57 minutes ago