बलूचिस्तान में दो आतंकवादी ढेर.
Terrorists Killed in Balochistan: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पिछले तीन दिनों में दो अलग-अलग अभियानों में दो आतंकवादी मारे गए हैं और पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया है.
सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि शनिवार को प्रांत के पिशिन जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अभियान चलाया.
आईएसपीआर के बयान के अनुसार, अभियान के दौरान पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त किया गया है.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईएसपीआर के बयान के हवाले से बताया कि गिरफ्तार आतंकी कई आतंकवादी हमलों में शामिल थे. वे सुरक्षाबलों के साथ-साथ नागरिकों को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे.
आईएसपीआर ने बताया कि अन्य ऑपरेशन गुरुवार चलाया गया था. सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान के झोब जिले में मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. इलाके की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया.
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें…
Sitamarhi School Viral Video: सीतामढ़ी के नानपुर स्थित मॉडल उच्च विद्यालय में गणेश पूजा के…
Nawada Teacher Murder News: बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड में एक शिक्षक कौशलेंद्र…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने से जुड़े…
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन प्रणित मोरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र, महाराष्ट्र और…
नई दिल्ली में 22 सितंबर 2026 से ANTF प्रमुखों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा.…